जेई से महकमा वसूलेगा 2.17 लाख रुपये सरकारी आवास नहीं छोड़ने पर

by
रोहित भदसाली।  हमीरपुर :   सरकारी आवास तबादले के बावजूद 16 माह से न छोड़ने वाले कनिष्ठ अभियंता से विभाग 2,17,449 पीनल रेंट वसूल करेगा। कई बार नोटिस देने जाने के बावजूद कनिष्ठ अभियंता ने अपने टाइप 3 के आवास को खाली नहीं किया था।
इसके चलते प्रदेश अलॉटमेंट ऑफ गवर्नमेंट रेजिडेंस एक्ट के तहत अब किराया वेतन से काटा जाएगा। साल 2023 में मार्च महीने में हमीरपुर में कार्यरत एक कनिष्ठ अभियंता का तबादला बिलासपुर के लिए किया गया था। दो माह तक जब कनिष्ठ अभियंता ने अपने आवास को हमीरपुर में खाली नहीं किया, तो नोटिस जारी किया गया।
एक के बाद एक लगातार कई नोटिस जारी किए गए, लेकिन न जवाब दिया गया और न ही आवास को खाली किया गया। आखिरकार हिमाचल प्रदेश अलॉटमेंट ऑफ गवर्नमेंट रेजिडेंस एक्ट के तहत लोक निर्माण विभाग मंडल कार्यालय हमीरपुर की ओर से बिलासपुर कार्यालय को सूचित कर मामले में कार्रवाई की गई है। आमतौर पर टाइप तीन सरकारी रेजिडेंस का किराया 388 रुपये मासिक तय है, लेकिन तबादले के बावजूद बिना अनुमति के सरकारी क्वार्टर को खाली नहीं किया जाता है, तो कॉमर्शियल रेट पर विभाग किराया वसूल करता है। इस मामले में भी विभाग ने सरकारी क्वार्टर की असेसमेंट के बाद 2,17,449 रुपये तय किया है। लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के अधिशासी अभियंता दीपक कपिल ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता से 2,17,449 रुपये का किराया वसूल किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

खालिस्तान के झंडे धर्मशाला के विधानसभा परिसर के मुख्य द्वार: दीवार पर लिखा खालिस्तान

धर्मशाला ।  हिमाचल प्रदेश की शीतकालीन राजधानी धर्मशाला के विधानसभा परिसर के मुख्य द्वार पर कुछ शरारती तत्वों ने शनिवार रात को खालिस्तान के झंडे लगा  दिए। साथ ही दीवारों पर खालिस्तान लिख दिया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू : शुल्क है इतना, ऐसे करें आवेदन

एएम नाथ। निरमंड : 14 से 27 जुलाई तक श्रीखंड ट्रस्ट की निगरानी में श्रीखंड महादेव की यात्रा होगी। श्रीखंड ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि ऑनलाइन...
हिमाचल प्रदेश

कोरोना से लड़ाई में दें सहयोग, बनें कोविड वालंटियर्स

ऊना – जिला ऊना में कोरोना से लड़ाई के लिए वालंटियर्स बन कर आप सहयोग दे सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि कोविड संक्रमितों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैरागढ़ स्कूल में बाल अधिकारों और नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूक किए विद्यार्थी

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने 465 बच्चों को बताए बाल अधिकार और 1098 की कार्यप्रणाली सोशल मीडिया पर सतर्क रहें बच्चे, परेशानी होने पर 1098 पर करें शिकायत एएम नाथ। तीसा ,:  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा...
Translate »
error: Content is protected !!