‘जेड प्लस’ कवर मुहैया मुख्यमंत्री भगवंत मान को : तैनात होंगे सीआरपीएफ के 55 जवान, सीआरपीएफ जल्द ही यह काम संभालेगी

by

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को देश और विदेश से संभावित खतरों के मद्देनजर केंद्र ने ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सशस्त्र सुरक्षा प्रदान की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान मान की सुरक्षा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वीआईपी सुरक्षा दस्ते द्वारा की जाएगी। मान को यह सुरक्षा उनकी सुरक्षा का विश्लेषण लेने के बाद की गई है। सूत्रों ने बताया कि मान को पूरे भारत में शीर्ष श्रेणी का ‘जेड प्लस’ कवर मुहैया कराया जाएगा और गृह मंत्रालय ने हाल ही में इसके लिए मंजूरी दे दी है। सीआरपीएफ जल्द ही यह काम संभालेगी और इसके लिए 55 सशस्त्र जवानों की एक टीम लगाई गई है। पंजाब पुलिस सुरक्षा के अलावा नवीनतम सुरक्षा कवर मुख्यमंत्री के घर और परिवार के करीबी सदस्यों को भी सुरक्षित रखेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वायु गुणवत्ता के मुद्दे को लोकसभा में गंभीरता से उठाते हुए, सांसद मनीष तिवारी ने सरकार से स्पष्ट योजना की मांग की

वायु गुणवत्ता के मुद्दे को लोकसभा में गंभीरता से उठाते हुए, सांसद मनीष तिवारी ने सरकार से स्पष्ट योजना की मांग क नई दिल्ली/चंडीगढ़, 9 फरवरी: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहाड़ों ने फिर ओढ़ी बर्फ की सफ़ेद चादर, मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी : पांगी घाटी के किलाड में एक फुट ताजा हिमपात

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चम्बा और कुल्लू के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी स्तर की बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग...
article-image
पंजाब

पससफ ब्लॉक गढ़शंकर के शाम सुंदर कपूर को अध्यक्ष और जीत सिंह बगवाई को महासचिव चुना गए

गढ़शंकर : पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसेज फेडरेशन यूनिट ब्लॉक गढ़शंकर का चुनाव जिलाध्यक्ष कॉमरेड रामजी दास चौहान और प्रदेश नेता कॉमरेड मक्खन सिंह वाहिदपुरी की देखरेख में खेतीबाड़ी भवन गढ़शंकर में हुआ। पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसेज...
Translate »
error: Content is protected !!