जेबीटी के एक पद के लिए काॅउंसलिंग 15 जुलाई को : दिव्यांग श्रेणी

by

ऊना, 3 जुलाई – कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक(जेबीटी) का एक पद बैच आधार पर दिव्यांग श्रेणी(आॅर्थो) में भरा जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल ने बताया कि जेबीटी पद के लिए काॅउंसलिंग 15 जुलाई को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग में केवल वही अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने 27.09.2022 तक इस कार्यालय में आवेदन किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित काउंसलिंग में उपस्थित हो सकते हैं।
उपनिदेशक ने कहा कि अभ्यार्थियों को काॅल लेटर भेज दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यार्थियों की सूची इस कार्यालय की वेबसाइट http://www.ddeeuna.in पर उपलब्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बस हादसे के घायल एवं उपचाराधीन यात्रियों का कुशलक्षेम जाना

एएम नाथ। नाहन : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मेडिकल कॉलेज नाहन पहुँचकर हरिपुरधार बस हादसे में घायल एवं उपचाराधीन यात्रियों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि इस हृदयविदारक दुर्घटना में 14 लोगों की दुःखद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 13 अक्तूबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियों के दृष्टिगत आज समारोह स्थल का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पम्पिंग मशीनरी के डिज़ाइन बारे किए प्रशिक्षित : कृषि विभाग के कनिष्ठ अभियंता, प्रारूपकारों व सर्वेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सुंदरनगर, 22 फरवरी :  कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुन्दर नगर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश में परियोजना निदेशक जाइका हमीरपुर फेस || के सौजन्य से 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “पम्पिंग मशीनरी का डिज़ाइन” के विषय पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गैर-लकड़ी वन उपज की नई दरों और रॉयल्टी को मंज़ूरी मुख्यमंत्री सुक्खू ने की प्रदान

एएम नाथ। शिमला :  शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मूल्य निर्धारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए गैर-लकड़ी वन उपज की नई दरों और रॉयल्टी को मंज़ूरी प्रदान की। मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!