जेल में बंद विक्रम मजीठिया की बढ़ी सुरक्षा

by

सतलुज ब्यास टाइमस ब्यूरो । पटियाला : अकाली नेता और पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया पर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई) के निशाने पर है। इस संबंध में खुफिया एजेंसी को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई है।
एजेंसी की सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने नाभा जेल में बंद विक्रम मजीठिया की सुरक्षा बढ़ा दी है। जेल में भारी पुलिस फ़ोर्स द्वारा पटियाला केंद्रीय जेल के साथ नाभा जेल में चलाए गए तलाशी अभियान को भी इसी सूचना से जोड़ा जा रहा है। भरोसेमंद स्रोतों के मुताबिक केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों को सूचना दी है कि पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विक्रम सिंह मजीठिया को निशाना बनाने की योजना बनाई जा रही है।
खुफिया एजेंसी ने पिछले दिनों पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों को इस बारे में जानकारी सांझा की है ताकि मजीठिया की सुरक्षा के संबंध में उचित कदम उठाए जा सकें और किसी अप्रिय घटना से पहले ही रोका जा सके। भले ही इस बारे में कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन शुक्रवार को पटियाला और नाभा जेल में भारी पुलिस द्वारा तलाशी अभियान भी चलाया गया है। इस दौरान जेल के चारों ओर की जांच के साथ गैंगस्टरों और शातिर अपराधियों की बेड़ियों की भी जांच की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मिशन तंदरुस्त पंजाब: साफ़-सुथरा वातावरण और क्वालिटी खाद्य पदार्थ यकीनी बनाने के लिए सरकार वचनबद्ध: सुंदर शाम अरोड़ा

मुख्यमंत्री की तरफ से गढ़दीवाला में सीवरेज ट्रीटमेंट पलांट का नींव पत्थर, 3.14 करोड़ रुपए की लागत के साथ होगा मुकम्मल मिशन तंदरुस्त पंजाब की कामयाबी के साथ सेहतमंद पंजाब का स्वप्न होगा साकार...
article-image
पंजाब

तपस्थल खुरालगड़ साहिब में बैसाखी व डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

गढ़शंकर : तपस्थल श्री गुरु रविदास जी महाराज श्री खुरालगड़ साहिब में चार दिवसीय समागम वैसाखी व डॉ बीआर आंबेडकर जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। 11 अप्रैल को अखंड पाठ साहिब आरंभ किये गए, 12...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरप्रीत सिंह : फीफा वर्ल्ड कप में इतिहास रचने वाले पहले सिख खिलाड़ी

फीफा वर्ल्ड कप में एक नई पहचान बनाने वाले सरप्रीत सिंह का परिवार पंजाब से गहरा संबंध रखता है। उनके पिता जालंधर के निवासी हैं, जबकि उनकी मां होशियारपुर जिले के गांव ढड्डा खुर्द...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किन 6 नेताओं को बुलाया गया दिल्ली ? : 10 दिनों के अंदर होगा कांग्रेस के संगठन विस्तार !!

एएम नाथ l शिमला : हिमाचल कांग्रेस में इन दिनों हलचल मची हुई है. पार्टी का राज्य संगठन नवंबर 2024 से ठप पड़ा था, जब मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य, जिला और ब्लॉक इकाइयों को...
Translate »
error: Content is protected !!