जेल वाडर्न हरप्रीत सिंह गिरफ्तार : 80 हजार रुपये बतौर रिश्वत के रुप में लिए थे

by

चंडीगढ़: 11 अक्तूबर: विजिलैंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत के मामले में भगौड़ा करार दिए गए केंद्रीय जेल अमृतसर के वाडर्न हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हरप्रीत ने जेल में बंद कैदी को मोबाइल फोन की बरामदगी का केस दर्ज करने का डर दिखा कर 80 हजार रुपये बतौर रिश्वत के रुप में लिए थे। इस आरोप में वाडर्न हरप्रीत सिंह खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वह फरार चल रहा था।
एक अलग मामले में एक प्राइवेट बस का हाकर जसवीर सिंह, जिसकी पंजाब रोडवेज की सरकारी बसों के मुलाजिमों के साथ मिलीभगत थी, वह निजी बसों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी बसों के रुटों का समय बदलता था। प्रदेश सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ था। इस मामले में 4 अप्रैल 20-21 को तत्कालीन एसएसपी विजिलैंस ब्यूरो परमपाल सिंह ने केस दर्ज किया था, जिसमें जसवीर सिंह फरार चल रहा था।
विजिलैंस ब्यूरो अमृतसर बार्डर रेंज के एसएसपी वरेन्द्र सिंह संधू ने बताया कि गिरफ्तार किए गए जेल वाडर्न हरप्रीत सिंह वासी वैरोवाल, तरनतारन के खिलाफ पहले ही अमृतसर के थाना इस्लामाबाद में मामला दर्ज है। इसके बाद एक्ट की धाराओं के मुताबिक इस केस को विजिलैंस ब्यूरो अमृतसर रेंज को तबदील कर दिया गया था।
दूसरे मामले में पंजाब रोडवेज के कई मुलाजिम प्राइवेट व्यक्तियों को निजी बसों का लाभ पहुंचाने के लिए जो सरकारी बसों के रुटों का नुकसान करते हुए मासिक रिश्वत लेथे, उस मामले में कई अन्य लोगों समेत उक्त प्राइवेट बस का हाकर जसवीर सिंह शामिल है। उसको बस स्टैंड जालंधर से काबू कर लिया। इस मामले में विजिलैंस ब्यूरो अमृतसर के थाने में पहले ही केस दर्ज किया गया है। एसएसपी वरेन्द्र सिंह ने बताया कि मुलजिमों से पूछताछ की जा रही है। विजिलैंस ब्यूरो भ्रष्टाचार विरुद्ध सख्त रुख अपना रहा है तथा किसी भी मुलजिम को कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा पंजाब के सीनियर नेता सुरिंदर पाल सिंह अहलूवालिया की ओर से दलजीत अजनोहा को पत्रकारिता में प्रतिष्ठित डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर दी बधाई

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :  भाजपा पंजाब के सीनियर नेता सुरिंदर पाल सिंह अहलूवालिया ने दलजीत अजनोहा को सीडरब्रुक यूनिवर्सिटी, यूएसए द्वारा पत्रकारिता में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी।...
article-image
पंजाब

ज्वेलरी शॉप में पिस्टल की नोंक पर दिनदहाड़े लूट, दुकान में मचाया उत्पात

जालंधर : जालंधर में लुटेरे इतने बेखौफ हो चुके हैं कि दिन चढ़ते ही उन्होंने भार्गव कैंप में स्थित विजय ज्वेलर्स नाम की दुकान पर पिस्टल की नोक पर लूट कर दी। तीन लुटेरे...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने आरकेएमवी में 9 करोड़ रुपये से बने भवन का किया लोकार्पण 

रोहित भदसाली।  शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में 9 करोड़ रुपये की लागत से बने ब्लॉक-सी भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद वह महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक...
Translate »
error: Content is protected !!