जॉब ट्रेनी योजना युवाओं के साथ सुक्खू सरकार का भद्दा मज़ाक : जयराम ठाकुर

by

अपने मित्रों की तरह ही प्रदेश के युवाओं के भविष्य का ख्याल रखें सीएम

नौकरियां निकालने के बजाय नौकरियों से निकालने के तिकड़म कर रही सरकार

5 लाख नौकरियों की गारंटी देकर सत्ता में आए नौकरियां छीनने का कर रहे हैं काम

हर नीति युवा और प्रदेश विरोधी क्यों बना रही है सुक्खू सरकार

एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जॉब ट्रेनी की योजना प्रदेश के युवाओं के साथ सुक्खू सरकार का भद्दा मज़ाक है। इस तरह की योजनाएं प्रदेश में स्वीकार नहीं हैं। सरकार इस युवा विरोधी योजना को वापस ले। यह कितनी हैरानी की बात है कि जो सरकार ‘ठूंजा साल वाली पक्की नौकरी’ देने की गारंटी देकर, पहले कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरी की गारंटी देकर, पाँच लाख नौकरी की गारंटी देकर सत्ता में आई हो वह इस तरह से युवा विरोधी काम कर रही है। झूठ बोलकर, झूठी गारण्टियां देकर सत्ता में आने के बाद से ही सुक्खू सरकार नौकरियां छीनने, नौकरियां न देने, नौकरियां खत्म करने, नौकरियों से निकालने और नौकरियों की संभावना को समाप्त करने की दिशा में ही साज़िशें कर रही है। इस सरकार ने ढाई साल से ज़्यादा के कार्यकाल में लोगों को नौकरियां देने का एक भी प्रयास ईमानदारी से नहीं किया। सरकार सारा तिकड़म नौकरियां निकालने के बजाय नौकरियों से निकालने का ही कर रही है। यह जन विरोधी, युवा विरोधी, प्रदेश विरोधी सरकार है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार से आग्रह है कि वह प्रदेश के युवाओं का भी ध्यान अपने मित्रों की तरह ही रखे। मित्रों को लाभ देने के लिए सरकार सैकड़ों रास्ते तलाश लेती है लेकिन जब युवाओं को उनका हक देने की बात आती है तो सरकार उनसे उनका हक छीनने के रास्ते तलाशती है। सत्ता में आने के बाद से ही सुख की सरकार ने युवाओं को नौकरी देने वाले संस्थान को ही बंद कर दिया। इसके बाद 26 अक्टूबर 2024 को ही सरकार ने दो साल से खाली पड़े सभी पद समाप्त कर दिया। इससे डेढ़ लाख से ज़्यादा नौकरियां ख़त्म हो गई। दो साल बाद सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग बहाल तो किया लेकिन वह भी फंक्शनल नहीं हुआ। आयोग के पास परीक्षा आयोजित कारवाने का ही कोई इंतज़ाम नहीं है। दुःख की बात यह है कि यह हाल उस सरकार का है जो नौकरियाँ देने के नाम पर ही सत्ता में आई है। लेकिन नौकरियों की माँग करते हुए प्रदेश के युवा सुक्खू सरकार के शपथ ग्रहण से ही सड़कों पर हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आख़िर सरकार किस मंशा से काम कर रही है। सरकार की हर गतिविधि हर नीति प्रदेश विरोधी होती है, प्रदेश के युवाओं की विरोधी होती है। विकास विरोधी होती है। आखिर सरकार चाहती क्या है? पहले सरकार ने युवाओं को नियमानुसार रेगुलर करने में अड़ंगे लगाए। दो साल का कांट्रैक्ट पीरियड पूरी करने वाले कर्मचारियों को पहले साल में दो बार रेगुलर किया जाता था लेकिन सुक्खू सरकार ने उसे बदलते हुए एक बार ही रेगुलर करने की अघोषित प्रथा शुरू कर दी। अब सरकार ने भर्ती नियमों में ही उलट फेर कर दिया और कर्मचारियों के कांट्रैक्ट पीरियड खत्म करके जॉब ट्रेनी की नीति लेकर आए हैं। जिसका प्रदेश भर में भारी विरोध हो रहा है। ऐसे में सरकार की कार्यप्रणाली और मंशा पर भी सवाल उठ रहे हैं कि सरकार की एक भी नीति, एक भी योजना की प्रदेश के लोगों द्वारा सराहना क्यों नहीं होती है? सरकार की हर नीति की चौतरफा आलोचना और विरोध से यह साफ़ है कि सरकार का एक भी काम व्यापक जनहित और विकासोन्मुख नहीं है। सुक्खू सरकार प्रदेश के इतिहास की पहले सरकार है जो लोगों को सुविधाएं देने के बजाय सुविधाएं छीनने के लिए काम करती है। योजनाएं देने के बजाय योजनाएं बंद करने का काम करती है। सरकार अपनी नीति बदले और जनहित के काम करे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पवन काजल और लखविंद्र राणा ने छोड़ी पार्टी : हिमाचल में कांग्रेस के 2 एमएलए भाजपा में शामिल

शिमला। हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। कांग्रेस के दो विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कांगड़ा से विधायक पवन काजल और नालागढ़ से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर उत्सवी रंगों में सजेगा ऊना : उपायुक्त ने लिया समारोह की तैयारियों का जायजा

*उपमुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि* रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऊना उत्सवी रंगों में सजा नजर आएगा। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को विशेष गरिमामय और यादगार बनाने के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कश्मीर की तरह पंजाब को अस्थिर करने की साजिश ..! आतंकियों का लोकल नेटवर्क बना रहे खालिस्तानी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को खालिस्तानी आतंकी संगठनों पर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि ये संगठन पंजाब को दहलाने की साजिश रच रहे हैं। एनआईए ने कहा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिला में 11 से 14 अगस्त तक यलो और ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर

एएम नाथ।  मंडी, 10 अगस्त।  मौसम विभाग ने मंडी जिला में 11 अगस्त से लेकर 14 अगस्त की सुबह तक के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 11 अगस्त को यलो अलर्ट,...
Translate »
error: Content is protected !!