जोत में पर्यटन सुविधाओं का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लिया जायज़ा

by
जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
ज़िला स्तर पर ठोस कार्य योजना तैयार करने के दिए निर्देश
एएम नाथ। चम्बा  :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चंबा एवं भटियात विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और आवश्यक सुधारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने प्रवास के दौरान ज़िला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की। बैठक में उन्होंने पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने, मूलभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, पर्यटकों की सुविधा के लिए उठाए जा रहे कदमों की विस्तार से समीक्षा की।
विधानसभा अध्यक्ष ने विस्तृत समीक्षा के पश्चात ज़िला प्रशासन को सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक कर एक ठोस कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि जोत जैसे प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थल में पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है, ऐसे में सुविधाओं का उन्नयन समय की आवश्यकता है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि स्वच्छता, पार्किंग, शौचालय, पेयजल, सूचना पट्ट, जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की उपलब्धता को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्थानीय लोगों की भागीदारी के बिना पर्यटन विकास संभव नहीं है। इसलिए स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर सुनिश्चित बनाने के लिए ज़िला स्तर पर तैयार होने वाली कार्य योजना का इसे हिस्सा बनाया जाए।
विधानसभा अध्यक्ष ने मोटूणी- खड़ा डंडा -जोत उठाऊ पेयजल योजना को शीघ्र कार्यशील करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने मानकोट गाँव से जोत के लिए एक अतिरिक्त वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
बैठक में लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, वन विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड तथा विभिन्न संबंधित विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया और अपने विभागीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, भटियात पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर पठानिया, जल शक्ति राजेश मोगरा, विद्युत राजीव ठाकुर, वनमंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर एवं जितेंद्र शर्मा, विद्युत पंकज राठौर, लोक निर्माण नरेंद्र चौधरी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माताओं, किशोर लड़कियों और 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर रहेगा फोक्स : कुपोषण की चुनौती से निपटने को मिशन मोड में चलेगा पोषण अभियान: डीसी

धर्मशाला, 01 सितंबर। कांगड़ा जिला में पोषण अभियान कुपोषण की चुनौती से निपटने के लिए मिशन मोड में संचालित किया जाएगा। यह उद्गार उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने शुक्रवार को रेडक्रास भवन में पोषण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी, बोलीं- वायनाड के भाईयों और बहनों मैं संसद में आपकी आवाज़ बनने के लिए हूं उत्सुक

नई दिल्ली : वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पोस्ट पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि वायनाड के मेरे प्यारे भाईयों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री राम मंदिर सूद सभा ने मुख्यमंत्री से भेेंट की : शिमला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया

शिमला :  श्री राम मंदिर, सूद सभा शिमला के प्रधान राजीव सूद व अन्य पदाधिकारियों ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आई.जी.एम.सी. में हुई घटना की जांच 24 दिसम्बर तक पूर्ण कर कार्रवाई करने के दिए निर्देश : सीनियर रेजिडेंसी  के लिए इंडक्शन ट्रेनिंग की जाए आरम्भः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग, इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला और निदेशालय चिकित्सा शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश में...
Translate »
error: Content is protected !!