जोल से सिंहवा तक पड़े गड्ढेे जल्द भरे जाएंगे। सड़क की दोनों और जहां जरुरत है वहां नालिया भी निकाली जाएगी : विधायक केवल सिंह पठानिया

by

शाहपुर : रजोल से सिंहवा तक पड़े गड्ढेे जल्द भरे जाएंगे। सड़क की दोनों और जहां जरुरत है वहां नालिया भी निकाली जाएगी ।यह जानकारी विधायक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को शाहपुर रेस्ट हाऊस में एनएचएआई,फोरलेन निर्माण कंपनी भारत,लोक निर्माण विभाग,जल शक्ति विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों की आयोजित संयुक्त बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि बरसात के चलते सड़क की दशा काफी खराब हो गई है। जगह जगह गहरे ग ड्डे पड़ गए है,जिस कारण सड़क दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है।वाहन चालकों व लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इन गड्डो को भरने के लिए फोरलेन कंपनी व एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।विधायक ने कहा कि कंपनी एक सप्ताह के भीतर रजोल से सिंहवा तक सड़क पर पड़े सभी ग ड्डो को ठीक कर देगी।उन्होंने कहा कि कंपनी को पुहाडा व चंबी पुल की दशा सुधारने के लिए भी कहा है।
सड़क की दशा सुधारने के लिए
कंपनी के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की भी डयूटी लगाई है ताकि जल्द से जल्द यह लोगों को राहत प्रदान की जा सके।उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण कंपनी व एनएचएआई के अधिकारियों ने आज से ही काम शुरू करने की बात कही है।विधायक केवल सिंह पठानिया ने बैठक के दौरान कंपनी व एनएचएआई के अधिकारियों से फोरलेन को लेकर भी फीड बैक ली तथा प्रभावित लोगों की आपत्तियों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए।विधायक ने फोरलेन कार्य के दौरान स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार देने बारे भी कंपनी को निर्देश दिए।केवल पठानिया ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार सत्ता के लिए नहीं,बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आईं है तथा लोगों कि समस्याओं का तुरंत निपटारा करना ही सरकार की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपनी तमाम जमापूंजी आपदा से ग्रसित लोगों के नाम कर एक बड़ा इतिहास रचा है।आज हिमाचल का हर नागरिक अपने मुख्यमंत्री पर गर्व महसूस कर रहा है।ईमानदार,कर्मठ व अपने लोगों के हित में कार्य करने की सोच रखने वाले ऐसे व्यक्तिव विरला विरला ही मिलते है।आज भारी आपदा के बजुद हिमाचल का हर नागरिक सुरक्षित मुख्यमंत्री के हाथों में सुरक्षित महसूस कर रहा है।उन्होंने आपदा के दौरान बेहतर कार्य करने व लोगों को तुरंत राहत देने के लिए शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी विभागों के अधिकारियों की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई।
इस मौके पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद,अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसके डढ़वाल,अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अमित डोगरा, स हायक अभियंता विपुल पुंज,विक्रम शर्मा, बलवीत दियोलिया,तहसीलदार राकेश,अश्वनी शर्मा बिल्ला,अजय बबली,सुरेंद्र ठाकुर,मनजीत सिंह,संजू,राजेश्वर ठाकुर,बालवीर चौधरी,नवनीत शर्मा,नीना ठाकुर,सरिता सैनी,प्रवीण गुलेरिया,विवेक राणा,विनय ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने तेज रफ्तार कार को घेर चार युवकों को किया ग्रिफ्तार : इटालियान मेड पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और वीस गांम हेरोईन की बरामद

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने बीरमपुर रोड़ पर एक तेज रफतार कार को घेर कर उसमें से चार युवकों को पकड़ा और उनके पास से एक इटालियान मेड पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और वीस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य सरगना भी पुलिस की गिरफ्त में होगा, लोग गलत जगह अपने जीवन भर की कमाई इन्वेस्ट न करें :

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर हुए फ्रॉड के मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। प्रदेश में हुए क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड के मामले में पता चला है कि फोरलेन निर्माण के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनिल अंबानी से जुड़े 50 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी : ₹3000 करोड़ के यस बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई

नई दिल्ली । ईडी ने मुंबई में उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनियों से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा रिलायंस कम्युनिकेशंस और इसके प्रमोटर-निदेशक अनिल डी अंबानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो मंजिला मकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख – भरमौर के बकानी पंचायत में हुई दुर्घटना

एएम नाथ। चम्बा, 21 दिसंबर : जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर क़ी ग्राम पंचायत बकानी के धारणा गांव में बीती देर रात एक भीषण अग्निकांड में दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया...
Translate »
error: Content is protected !!