ज्वालाजी मंदिर में उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने नवाया शीश ,राज्य के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्टिविटी सुविधा से जोड़ा जाएगाः अग्निहोत्री

by
ज्वालामुखी, 27 जुलाई। राज्य के शक्तिपीठ हर वर्ष लाखों श्रद्वालुओं को आकर्षित करते हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्ट करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है जिससे भक्तों को घर बैठे ही दर्शन की सुविधा सुनिश्चित होगी। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को ज्वालामुखी मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत दी।
उन्होेंने कहा कि सरकार ने राज्य के मंदिरों, शक्तिपीठों में हवन, भंडारा और जागरण समारोहों के लिए आनलाइन बुकिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए एक पायलट योजना आरंभ की है। इस डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से श्रद्वालु मंदिर के पुजारियों से भी जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों के अनुभवों को और सुखद बनाने के लिए सरकार प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण तथा बुनियादी ढांचे के विकास पर भी कार्य कर रही है। श्रद्वालुओं को मंदिरों में विश्राम के लिए भी बेहतर सुविधाओं पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के तीर्थ स्थान पर्यटन का केंद्र बिंदु है तथा इसी दृष्टि से मंदिरों को विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है ताकि तीर्थाटन के साथ साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकें।
उन्होंने कहा कि ज्वालाजी मंदिर हिमाचल का एक प्रमुख शक्तिपीठ है तथा इसे सुनियोजित तरीके से विकसित किया जाएगा ताकि श्रद्वालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कला तथा लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए भी सरकार कारगर कदम उठा रही है इस बाबत हिमाचल की विभिन्न कलाओं को देश भर में पहचान दिलाने के लिए सार्थक पहल की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल 15 नवंबर को भरमौर में जनजातीय गौरव दिवस की करेंगे अध्यक्षता – हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा के प्रचार वाहन को दिखाएंगे हरी झंडी

चंबा,14 नवंबर : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 15 नवंबर को चंबा के एकदिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल 15 नवंबर को सुबह आठ बजे चंबा पहुंचेंगे।...
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में पटाखे बेचने के लिए स्थान किए निर्धारित :

धर्मशाला, 07 नवंबर। दीवाली से पहले पटाखे बेचने के लिए धर्मशाला में स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं इस बाबत एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कचहरी अड्डा, डिपो बाजार,...
हिमाचल प्रदेश

अज्ञात व्यक्तियों ने आधारशिला पट्टिका पर लगी सुक्खू की तस्वीर को किया क्षतिग्रस्त

 हमीरपुर :  अज्ञात व्यक्तियों ने एक परियोजना की आधारशिला पट्टिका पर लगी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तस्वीर को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह मामला शनिवार सुबह सामने आया। नवजीवन वन परियोजना की आधारशिला पट्टिका जिले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कटारूचक्क के विवादित वीडियो में दिखने वाला पीड़ित अब कैमरे के सामने : उम्मीद कर रहा हूं केजरीवाल जी और मान साहब इस “बदलाव” के लिए लाल चंद कटारूचक को भारत रत्न देने की मांग नहीं करेंगे ट्वीट कर कहा सिरसा ने

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के विवादित वीडियो में दिखने वाला पीड़ित अब कैमरे के सामने आ गया है। अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया और भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!