ज्वालामुखी में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित : विधायक संजय रत्न ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

by

तलवाड़ा/ ज्वालामुखी (राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। इस बाबत ज्वालामुखी विश्राम गृह में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक संजय रत्न ने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र को विकास की दृष्टि से मॉडल विस क्षेत्र के रूप् में पूरे राज्य में विकसित किया जाएगा, विकास में धन की कमी किसी भी स्तर पर आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने विकास कार्यों को समयबद्व पूरा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने कहा कि लोगों से किये वायदों को पूर्ण करना उनकी जिम्मेवारी है और चरणबद्ध इन्हें पूरा किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। विधायक संजय रत्न ने कहा कि समाज सेवा उनका ध्येय है तथा जब भी ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उनको अपना आशीर्वाद दिया है, तब तब विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। ज्वालामुखी में उपमंडल कार्यालय, महाविद्यालय से लेकर कई विकास की योजनाएं इस विस क्षेत्र के लिए स्वीकृत करवाई हैं।
विधायक ने कहा कि लोगों के घरद्वार जाकर समस्याओं सुनना और उनका समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक संवेदनशील सरकार है जो, गांव, गरीब और प्रदेश के लोगों के लिये समर्पण भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए भी विभागीय अधिकारी तत्परता के साथ कार्य करें ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो। इस अवसर पर एसडीएम संजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू, प्रतिभा और मुकेश दिल्ली हुए रवाना : बेलगांव में कांग्रेस रैली में होंगे शामिल

रोहित जसवाल / एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कर्नाटक के बेलगावी में होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को दिल्ली रवाना हुए। प्रदेश कांग्रेस...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शिवालिक पहाड़ों के बीचोबीच दो गाड़िया हादसा ग्रस्त : फोर्ड फिगो को आग लगने से बुरी तरह जली, दूसरी बोलेरो खाई में अनियंत्रित होकर गिरी

दोनों गाड़ियों में सवार बाल बाल बचे गढ़शंकर: गढ़शंकर-नंगल मुख्य मार्ग पर पहाड़ों के बीच शाहपुर घाटे में दो गाडियां हादसागरसत हो गई। एक गाड़ी को आग लगने से बुरी तरह जली गई जबकि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मीरपुर में भूतपूर्व सैनिकों की जिलावार स्क्रीनिंग 11 से 22 दिसंबर तक : विभिन्न विभागों और संस्थानों में गार्ड, सुपरवाइजर और अन्य सेवाओं के लिए होगा चयन

हमीरपुर 07 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर द्वारा विभिन्न विभागों, बोर्डों, संस्थाओं, केंद्रीय एवं राज्य सरकार के अन्य उपक्रमों और प्रोजेक्टों में सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर और अन्य सेवाएं आउटसोर्स आधार पर समय-समय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नौकरियां छीनने का नए साल में भी सिलसिला जारी – सुक्खू सरकार पूरे कार्यकाल में सिर्फ नौकरियां और सुविधाएं ही छीनी जाएगी : जयराम ठाकुर

नौकरियां छीनते समय कर्मचारी की सेवा और उनके परिवार के बारे में भी सोचे सरकार एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि साल...
Translate »
error: Content is protected !!