ज्वालामुखी विस क्षेत्र में दो संपर्क मार्गों का किया भूमि पूजन : ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के उठाएंगे कारगर कदम: विधायक संजय रत्न

by

ज्वालामुखी 15 नवंबर। विधायक संजय रत्न ने बुधवार को ज्वालामुखी विस क्षेत्र में नाबार्ड योजना के अंतर्गत छह करोड़ 59 लाख की लागत से निर्मित होने वाले दो संपर्क मार्गों का भूमि पूजन किया गया इसमें 199 लाख की लागत से निर्मित होने वाले चैकी से दबकेहड़ ( ग्राम पंचायत मझीण ) तथा 460 लाख की लागत से नाबार्ड योजना के अंतर्गत मझीण से चैकी धोरिया जम्मन मैरा छिड सड़क का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक संजय रत्न ने कहा कि सभी गांवों को चरणबद्व तरीके से सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विधायक संजय रत्न ने कहा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे इस के लिए विभागीय अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने आम जनमानस को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न योजनाएं तथा कार्यक्रम आरंभ किए हैं इन योजनाओं का लाभ ग्रामीण स्तर तक पात्र लोगों तक पहुंचे इस के लिए उपयुक्त कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गांवों में बेहतर सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी विस क्षेत्र में पंचायतों में विकास कार्यों के लिए किसी भी स्तर पर धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। ज्वालामुखी विस क्षेत्र में हर घर नल और बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा मिल सके इसके साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण पर भी आवश्यक बल दिया जा रहा है स्वयं सहायता समूहों के गठन के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर की जा रही है, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए हिम ईरा शाॅप भी खोली जाएंगी।
उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पंचायत स्तर पर स्वयं लोगों की समस्याओं का निवारण सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े।
इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी डॉक्टर संजीव शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अरुण वशिष्ठ, बीडीओ देहरा कुलदीप शर्मा , सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग विजय कुमार सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

सरकारी स्कूलों के 60 प्रिंसिपलों को फरवरी में सिंगापुर ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा : सरकारी स्कूलों को मिलेंगे कैंपस मैनेजर, सिक्योरिटी गार्ड व चौकीदार

होशियारपुर, 22 दिसंबर: शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के सरकारी स्कूलों की नुहार बदलने के लिए क्रांतिकारी कदम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खुलासा- मामी के खाते से भांजे ने उड़ा दिए लाखों : पत्नी को ट्रांसफर किया पेंशन का पैसा

एएम नाथ।  शिमला। राजधानी शिमला में सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त एक महिला के साथ उसके भांजे की ओर से साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस...
article-image
पंजाब

जिले में चुनाव आचार संहिता का पालन यकीनी बनाने में अहम भूमिका निभा रही है फ्लाइंग स्कवायड टीमें: जिला चुनाव अधिकारी

जिले के 7 विधान सभा क्षेत्रों में 45 फ्लाइंग स्कवायड टीमें 24 घंटे हैं कार्यरत, अब तक 186 शिकायतों का समयबद्ध तरीके से किया गया है निपटारा जिला चुनाव अधिकारी ने फ्लाइंग स्कवायड टीमों...
article-image
पंजाब

अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल और ट्रेडमैन का परिणाम घोषित, 373 उम्मीदवार चयनित

एएम नाथ। मंडी, 19 मार्च। भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डीएस सामंत ने बताया है कि पड्डल ग्राउंड मंडी में 18 नवंबर से 23 नवम्बर से 2024 तक मंडी, कुल्लू और लाहौल...
Translate »
error: Content is protected !!