ज्वाली में विकास कार्यों व योजनाओं पर समीक्षा बैठक आयोजित-पारदर्शिता पूर्वक राजस्व कार्यों का निस्तारण करें अधिकारी : डीसी हेमराज बैरवा

by
*उपायुक्त ने सरकारी स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं, फील्ड में विकास कार्यों का किया निरीक्षण*
एएम नाथ। ज्वाली,11 दिसंबर :  उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि अधिकारी राजस्व कार्यों का पूर्ण पारदर्शिता पूर्वक निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी कार्य योजना बनाकर मिशन मोड पर राजस्व कार्यों को निपटाएं ताकि आम जनता को कार्यालयों के अनावश्यक चकर न लगाना पड़े। आज बुधवार को ज्वाली उपमंडल में विभिन्न विभागों के तहत चल रहे विकास कार्यों तथा योजनाओं पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि लोगों को पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना हमारी जिम्मेदारी है और इसके लिए अधिकारी पूरी तत्परता से कार्य करें। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को गांवों में विकास कार्यों को बिना लेट लतीफी के निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा की उपमंडल मे पीएम जीएसवाई चरण 3 के तहत विभिन्न सड़कों के उन्नयन कार्य किए जा रहे हैं I उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों के निर्माण कार्यों को गुणवत्ता की दृष्टि से नियमित मोनिट्रिंग करने के निर्देश दिये I उपायुक्त ने बाल विकास विभाग के आधिकारियों को सरकार की फ्लागशिप योजनाओं व कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करने तथा प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने के निर्देश दिये I
डीसी ने कहा कि ग्रामीण समृद्धि को अधिमान देते हुए प्रदेश सरकार द्वारा कृषि व बागवानी विभाग के माध्यम से अनेक योजनाएँ चलाई जा रही हैं I उन्होंने कहा कि ज्वाली उपमंडल कांगड़ा जिले का एक कृषि समृद्ध क्षेत्र है। उन्होंने कृषि व बागवानी अधिकारियों को किसानों के खेतों में जा कर उनकी समस्याओं को जानने व किसानों का सही मार्गदर्शन करने के निर्देश दिए I उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति पर अधिकारियों से रिपोर्ट भी ली।
*उपायुक्त ने सरकारी स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं*
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने उपमंडल के स्कूलों का औचक दौरा कर वहां की व्यवस्थाएं का जायजा लिया। उन्होंने अध्यापकों तथा बच्चों से उन्हें आ रही परिशानियों बारे चर्चा की। उन्होंने बच्चों को दिया जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता भी जांची। उन्होंने शिक्षकों को स्कूल में उपलब्ध संसाधनों का पूर्ण सदुपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों से सभी तरह के बच्चों को ध्यान में रख कर अपनी शिक्षण शैली में रचनात्मक बदलाव करने की अपील की।
*फील्ड में विकास कार्यों का किया निरीक्षण*
इसके उपरांत डीसी ने फील्ड में जाकर विभिन्न विभागों के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संयुक्त कार्यालय भवन तथा सिविल अस्पताल ज्वाली का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने 50 बिस्तर के प्रस्तावित अतिरिक्त ब्लॉक तथा ठंगर में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की साइट का दौरा भी किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इनके निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर कार्य को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने
नगरोटा सूरियां में पिछले वर्ष आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए घरों का पुननिर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा लोगों को घर निर्माण में आ रही मुश्किलों बारे जानकारी ली।
इस दौरान एसपी अशोक रत्न,एसडीएम बचित्र सिंह,लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोहर लाल शर्मा,जल शक्ति के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा,बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता पत्रवाल, बागवानी उपनिदेशक डॉ कमल सिंह नेगी,डीएसपी बीरी सिंह,बीएमओ अमन दूआ,सीडीपीओ बलजीत, तहसील कल्याण अधिकारी विनोद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा निषेध दिवस पर तीसा में जागरूकता रैली, युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और बच्चों ने निकाली रैली, नशे के खिलाफ किया जागरूक नशा एक धीमा ज़हर, इसे जड़ से मिटाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी: राज कुमार एएम नाथ। तीसा :  अंतरराष्ट्रीय नशा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फाइनल रिजल्ट घोषित – एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती का : 357 बने कंडक्टर

6 मार्च तक आयोजित किया गया था दस्तावेज मूल्यांकन एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने एचआरटीसी कंडक्टर पोस्ट कोड 1031 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। नियुक्ति के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

9 दिसम्बर को जिला ऊना में आयोजित होंगी लोक अदालतें : अनिता शर्मा

ऊना, 3 नवम्बर – जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना और उपमण्डल अंब स्थित न्यायालय परिसर में आगामी 9 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते...
Translate »
error: Content is protected !!