झाड़ियों में मिला नवजात : पुलिस जांच में जुटी

by

ऊना :  ऊना में  अरनियाला रोड स्थित रेलवे लाइन के समीप झाड़ियों में एक नवजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी अरुण कुमार और बदायूं निवासी सुरजीत अपनी गाड़ी की मुरम्मत करवाने के लिए ट्रक यूनियन के पास स्थित एक गेराज में आए थे। इसी दौरान जब वे शौच के लिए रेलवे लाइन की तरफ गए तो उनकी नजर झाड़ियों में पड़े कपड़े की एक गठरी पर पड़ी। संदेह होने पर जब वे नजदीक गए तो देखा कि उसमें एक नवजात मृत अवस्था में पड़ा था। इस पर दाेनाें ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही विजिलैंस थाना के कर्मचारी सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके बाद थाना सदर पुलिस की टीम भी मौके पर आ गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को 108 एंबुलैंस के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास रहने वाले प्रवासी श्रमिकों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही, दोषी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग से हाल ही में हुए प्रसवों का रिकॉर्ड भी तलब किया है। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है और जल्द ही नवजात को फैंकने वाले जिम्मेदारों का पता लगा लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डी.ए.वी. बी.एड.कॉलेज, होशियारपुर में नए अकादमिक सत्र 2024-26 की शुरुआत पर पवित्र हवन यज्ञ का आयोजन

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   डी.ए.वी.कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.डी.एल.आनंद (रिटायर्ड प्रिंसिपल) के मार्गदर्शन तथा प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला के नेतृत्व में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में कॉलेज...
article-image
पंजाब , समाचार

दिल्ली और पंजाब के मुख्‍यमंत्री पहुंचे अयोध्या, परिवार सहित रामलला के किए दर्शन

अयोध्‍या :  दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को अयोध्‍या पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में भगवान श्री रामलला का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान दोनों...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांव इटावा एवं सेक्टर-42 की जर्जर सड़कों को लेकर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने किया प्रदर्शन

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 16 जून।  चंडीगढ़ नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने आज गांव इटावा के बाहर स्थित मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में नशे के खिलाफ कार्रवाई, हेरोइन व नशीले पदार्थ समेत महिला गिरफ्तार

देनोवाल खुर्द में कासो अभियान के दौरान 13 ग्राम हेरोइन और 262 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज गढ़शंकर, 13 सितंबर। गढ़शंकर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे...
Translate »
error: Content is protected !!