झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले टोंग लेन स्कूल के बच्चों का सपना हुआ साकार

by

क्रिकेट मैच देखने पहुंचे बच्चों ने एक स्वर में कहा थैंक्स सुक्खू जी

एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर अपने संवेदनशील नेतृत्व का परिचय दिया है। धर्मशाला के सराह क्षेत्र स्थित टोंग लेन स्कूल में अध्ययनरत झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले 160 बच्चों को आज भारत एवं दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को देखने का अवसर मिला। यह अवसर मुख्यमंत्री द्वारा अपने हालिया धर्मशाला दौरे के दौरान इन बच्चों से किए गए वायदे के अनुरूप प्रदान किया गया।


मुख्यमंत्री के इस अत्यंत भावनात्मक प्रयास ने इन बच्चों के चेहरों पर बड़ी मुस्कान ला दी। सीमित संसाधनों में जीवन यापन करने वाले इन बच्चों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को स्टेडियम में बैठकर देखना किसी सपने के साकार होने जैसा था। मैच के दौरान बच्चों में उत्साह, उमंग और खुशी साफ झलक रही थी।
बच्चों ने एक स्वर में माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार इस तरह का बड़ा आयोजन नजदीक से देखा है, जिसे वे जीवनभर याद रखेंगे। विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों ने भी मुख्यमंत्री के इस मानवीय कदम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज के वंचित वर्ग के बच्चों में आत्मविश्वास जगाने और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री 21 नवंबर को करेंगे ‘जल तरंग जोश महोत्सव-2025’ का शुभारंभ : लुहणू में 100 करोड़ रूपए की विभिन्न विकासात्मक योजनाएं जनता को करेंगे समर्पित

एएम नाथ।  बिलासपुर, 18 नवम्बर: बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा 21 से 23 नवंबर तक गोविंद सागर झील के तट पर आयोजित किये जा रहे ‘जल तरंग जोश महोत्सव-2025’ की तैयारियों के संदर्भ में आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ हम सब को एकजुट होने की आवश्यकता : आदित्य नेगी

उपायुक्त ने की जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शिमला, 26 जून – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहाँ बचत भवन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग...
हिमाचल प्रदेश

सेक्स रेक्ट का भंडाफोड़, 3 युवतियों को कमरों में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा: दलाल महिला कांगड़ा की रहने वाली

हमीरपुर : पुलिस ने नादौन में एक होटल में रेड करके सेक्स रेक्ट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रेड के दौरान होटल से एक महिला दलाल समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दिलाई मतदान के लिए शपथ… मेरा भारत, मेरा वोट” के संदेश के साथ किया जागरूक

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने “मेरा भारत,...
Translate »
error: Content is protected !!