टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षुओं के लिए 5 करोड़ रुपये से बनेगा छात्रावास : आरएस बाली

by

टांडा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज का शुभारम्भ होना बड़ी उपलब्धि : आरएस बाली

एएम नाथ। कांगड़ा : विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली का टांडा मेडिकल कालेज में नर्सिंग कॉलेज शुरू होने का सपना आज सच हुआ टांडा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग का प्रथम बैच शुरू हो चुका है इसके लिए आप सभी को बधाई यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने मेडिकल कॉलेज टांडा के डी.सी.सी कॉन्क्सस 2025 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे।
यहां पहुंचने पर मुख्य अतिथि का प्रधानाचार्य डॉक्टर मिलाप शर्मा, अन्य डॉक्टर और प्रशिक्षु डॉक्टरों ने पुष्प देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। प्रशिक्षु डॉक्टरों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन के दौरान समस्त प्रशासन और प्रशिक्षु डॉक्टरों को इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी। उन्होंने संबोधन के दौरान विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली को याद करते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज टांडा विकास पुरुष की सोच थी जिसके फल स्वरुप यह मेडिकल कॉलेज प्रदेश का अग्रणी मेडिकल कॉलेज बना और आज यहां हजारों लोग दूर-दूर से अपना इलाज करवाने आते हैं। उन्होंने कहा टांडा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज स्थापित करना विकास पुरुष का सपना था जो आज पूरा हुआ है यह कॉलेज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यहां नर्सिंग का प्रथम बैच शुरू हो गया है। उन्होंने कहा इस कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी शुरू हुई है जिसका लाभ यहां आने वाले हजारों मरीजों को हो रहा है। उन्होंने कहा यह मेडिकल कॉलेज हिमाचल प्रदेश का अग्रणी मेडिकल संस्थान है यहां पर एम्स जैसी सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध हो रही हैं।
उन्होंने मेडिकल कॉलेज में आने वाले प्रशिक्षुओं के लिए 5 करोड रुपए की लागत से एम्स जैसी सुविधाओं से परिपूर्ण बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की। उन्होंने समस्त गणमानियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इससे पूर्व डीसीसी अध्यक्ष डॉ आर्यन विशिष्ठ ने प्रशिक्षण डॉक्टरों की समस्याओं को मुख्य अतिथि के समक्ष रखा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित प्रधानाचार्य डाक्टर मिलाप, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा, अतिरिक्त निदेशक डॉ मेजर अवनिंद्र कुमार, विभिन्न विभागों के एचओडी, डी सी सी अध्यक्ष डॉ आर्यन विशिष्ठ, डॉक्टर, आयुष ठाकुर, स्मृति और प्रशिक्षु डॉक्टर मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दो माह में तैयार होगा राजकीय महाविद्यालय खड्ड का इनडोर स्टेडियम: मुकेश अग्निहोत्री

विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक खेल सुविधाएं, मल्टीपर्पज हॉल, फिटनेस सेंटर, योगा एवं मेडिटेशन हॉल का हो रहा निर्माण रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 17 अगस्त. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय खड्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण को प्लास्टिक से बचाने के लिए जनसहभागिता आवश्यक – आकांक्षा डोगरा

एएम नाथ। सोलन : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण और प्राकृतिक सौंदर्य को बचाना नितांत आवश्यक है। आकांक्षा डोगरा आज विश्व पर्यावरण दिवस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर से मिला सोशल ऑडिट वर्कर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

ऊना, 8 नवंबरः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर से आज थाना कलां में सोशल ऑडिट वर्कर्स एसोसिएशन का एक प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों के संबंध में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घर पर खड़ी स्कूटी का कट गया चालान : जब देखा ऑनलाइन बिल तो चकरा गया माथा

एएम नाथ। भवारना( मंडी) :   मंडी पुलिस की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। इसकी हर तरफ चर्चा होने लगी है। विधानसभा क्षेत्र के मैंझा निवासी रवि कपूर का बुधवार दोपहर को...
Translate »
error: Content is protected !!