टांडा मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी 100 पीजी सीटें, नगरोटा में विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने दी सौगात

by

आत्मनिर्भर हिमाचल की दिशा में बढ़ रही सरकार, शिक्षा-स्वास्थ्य और व्यवस्था परिवर्तन पर सीएम का जोर

बाल मेले में बोले मुख्यमंत्री सुक्खू, नगरोटा के विकास में जी.एस. बाली का योगदान अविस्मरणीय

एएम नाथ। नगरोटा बगवां :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से हिमाचल को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। वह रविवार को नगरोटा बगवां में आयोजित बाल मेले को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखी और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में 100 नई पीजी सीटें बढ़ाई जाएंगी। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में कुल 330 पीजी सीटें बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इससे विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार मेडिकल संस्थानों में आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवा रही है, ताकि गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए मरीजों को प्रदेश से बाहर न जाना पड़े।
उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकारी क्षेत्र में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इसके अलावा सभी मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। पुराने चिकित्सा उपकरणों को बदलने के साथ अस्पतालों को आधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों में किए जा रहे सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस वर्ष करीब 24 हजार विद्यार्थियों ने निजी स्कूल छोड़कर सरकारी सीबीएसई पाठ्यक्रम वाले स्कूलों में प्रवेश लिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में सरकारी स्कूलों का स्वरूप पूरी तरह बदलेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगरोटा बगवां में मॉडल पुलिस स्टेशन एवं पुलिस आवास, ओल्ड ऐज होम और ऑडिटोरियम की आधारशिला रखी। उन्होंने बड़ोह में मिनी सचिवालय खोलने, पुलिस चौकी को थाना बनाने तथा सेराथाना स्वास्थ्य केंद्र को पीएचसी में स्तरोन्नत करने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत जी.एस. बाली को याद करते हुए कहा कि नगरोटा बगवां के विकास में उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि जी.एस. बाली ने क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने विधायक आर.एस. बाली की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में कई मंत्री, विधायक, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैश से भरे 156 बैग बरामद, जिसमें 300 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी मिली : इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी शनिवार को चौथे दिन भी जारी

रांची :  शराब बनाने वाली एक कंपनी के खिलाफ टैक्स चोरी के मामले में झारखंड और ओडिशा में कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी शनिवार को चौथे दिन भी जारी है। इनकम टैक्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सौ फीसदी मतदान, सभी 52 मतदाताओं ने दिया वोट : विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र टशीगंग

शिमला : विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र टशीगंग के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए मिसाल कायम की है। टशीगंग में सौ फीसदी मतदान हुआ है, यहां कुल 52...
हिमाचल प्रदेश

16 मई को आयोजित होने वाली जेएनवी की प्रवेश परीक्षा स्थगित

ऊना : जवाहर नवोदय विद्यालयों शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 16 मई को आयोजित होनी वाली प्रवेश परीक्षा मिज़ोरम, नागालैंड व मेघालय को छोड़कर अन्य राज्यों में प्रशासनिक कारणों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

20वें स्टेट ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का धूमधाम से शुभारंभ : पद्दी सूरा सिंह, फुटबॉल अकादमी माहिलपुर व गढ़शंकर ने पहले दिन दर्ज की जीत

शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने किया उद्घाटन गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह स्टेडियम में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!