टाटा ऐस व  महिंद्रा बोलेरो की टक्कर : ऐस चालक की मौत , ऐस में लदे एक बैल की भी मौत 

by
गढ़शंकर :  गढ़शंकर  होशियारपुर सड़क पर टाटा ऐस व  महिंद्रा पिकअप में हुई टक्कर में जिससे टाटा ऐस चालक व उसमे लदे एक बैल की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि महिंद्रा पिकअप चालक दुर्घटनास्थल से फरार हो गया।
         जानकारी मुताबिक लखवीर सिंह (45)पुत्र गुरमीत सिंह निवासी मंड जिला होशियारपुर आपनी टाटा ऐस पीबी-07-सीएफ-6637 पर दो बलद लाद कर गढ़शंकर से होशियारपुर की ओर जा रहा था जब वह अभी गढ़शंकर शहर से बाहर पहुंचा ही था तब  होशियारपुर की ओर से आ रही महिंद्रा पिकअप पीबी-10-एचएन-4687 से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि टाटा ऐस चालक  लखवीर सिंह व ऐस मे लदे  एक बैल की मौत मौके पर ही हो गई। टक्कर में दोनों वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। महिंद्रा पिकअप चालक दुर्घटना के बाद से दुर्घटनास्थल से फरार हो गया। सड़क  दुर्घटना की सूचना पाकर गढ़शंकर पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों को सौंप दी गई है और महिंद्रा पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दुग्ध पदार्थों पर केंद्र की जीएसटी राहत पर बेवजह वाहवाही लूटने में लगी हैं मान सरकार : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा वेरका दुग्ध पदार्थों की कीमते घटाए जाने की घोषणा को गुमराहपूर्ण बताते...
article-image
पंजाब

गांव बस्ती सैंसियां में तीज का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया : गांववासियों ने किया पौधारोपण

गढ़शंकर : गांव सैंसियां बस्ती में तीज का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर पौधारोपण करते हुए पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया। इसी प्रकार युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने...
article-image
पंजाब

जीरा स्थित शराब फैक्ट्री के बाहर एक बार दोबारा माहौल तनावपूर्ण : प्रदर्शनकारी किसान बैरिकेड तोड़ते हुए नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले लिंक रोड से पक्के मोर्चे की ओर जा रहे

जीरा : फिरोजपुर में जीरा स्थित शराब फैक्ट्री के बाहर एक बार दोबारा माहौल तनावपूर्ण बन गया है। किसान बाहर से शराब फैक्ट्री गेट के पास लगे पक्के मोर्चे की ओर बढ़ रहे हैं।...
article-image
पंजाब

4 लग्जरी कारें, करोड़ों की संपत्ति जब्त : 600 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पंजाब में ED का एक्शन

चंडीगढ़।   ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड, इसके प्रबंध निदेशक जरनैल सिंह बाजवा और उनके सहयोगियों के खिलाफ गुरुवार को मोहाली के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। तलाशी के...
Translate »
error: Content is protected !!