टाहलीवाल पुलिस की कार्रवाई : बाथड़ी में कार से देसी शराब की 25 पेटियां बरामद, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

by

रोहित जसवाल। ऊना : नशे और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम ने बाथड़ी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक कार से देसी शराब की 25 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त की देर रात हेड कांस्टेबल सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाथड़ी के पास एक कार को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें देसी शराब की 25 पेटियां बरामद हुईं। इन पेटियों में कुल 600 अधिया शीशियां पाई गईं।

पुलिस ने शराब ले जा रहे व्यक्ति की पहचान तारूष निवासी कोटला कलां, तहसील एवं जिला ऊना के रूप में की है। पुलिस ने बरामद शराब और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

शराब की सप्लाई को लेकर जांच

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाने पर है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। पुलिस अवैध शराब की सप्लाई से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

20 पशुओं की डेयरी से कमा रहे प्रतिमाह 60 हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा : डेयरी व्यवसाय ने बदली चुरूडू के विजय कुमार की किस्मत

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  ऊना, 20 नवम्बर। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना और सरकारी योजनाओं का लाभ गरीब तबके तक पहुंचाना किसी भी सरकार की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता को दर्शाता है। हिमाचल प्रदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने किया कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा परिसर का दौरा

पालमपुर : राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने आज कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के अग्रवर्ती बहुआयामी पशु चिकित्सा परिसर का दौरा किया। उन्होंने रेडियोग्राफी यूनिट, अल्ट्रासोनोग्राफी यूनिट सहित अन्य इकाइयों में जाकर विभिन्न गतिविधियो की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठी गारंटियों वाली सरकार में मची है बंदरबांट, विकास ठप और मंत्री आपस में भिड़े : जयराम ठाकुर

कुल्लू में भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कांग्रेस के ‘भ्रम’ को बेनकाब करने का दिया मंत्र एएम नाथ। कुल्लू : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने शुक्रवार...
Translate »
error: Content is protected !!