टाहलीवाल में बनेगी आधुनिक सीवरेज व्यवस्था : 24.10 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

by
एक करोड़ रुपये की प्रारंभिक व्यय स्वीकृति भी जारी, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी मजबूती
टाहलीवाल , 10 जून.हरोली विधानसभा क्षेत्र के औद्योगिक नगर टाहलीवाल में आधुनिक सीवरेज व्यवस्था विकसित करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। प्रदेश सरकार के जल शक्ति विभाग ने 24.10 करोड़ रुपये की लागत वाली सीवरेज परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। परियोजना के प्रारंभिक क्रियान्वयन के लिए एक करोड़ रुपये की व्यय स्वीकृति भी जारी की गई है।
उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि टाहलीवाल क्षेत्र में बढ़ती आबादी, औद्योगिक गतिविधियों तथा शहरी विस्तार को देखते हुए आधुनिक सीवरेज व्यवस्था समय की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत टाहलीवाल नगर में आधुनिक सीवरेज नेटवर्क विकसित किया जाएगा, जिससे गंदे पानी के वैज्ञानिक प्रबंधन को सुनिश्चित किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा टाहलीवाल और आसपास के क्षेत्रों के सुनियोजित शहरी विकास को भी नई गति मिलेगी।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वे हरोली विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी कड़ी में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, सड़क संपर्क तथा शहरी सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

युवक की हत्या का आरोपी मनाली से गिरफ्तार : आरोपी पर पहले भी दर्ज 14 FIR

एएम नाथ । मनाली / नई दिल्ली : अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र के मदनगीर स्थित भूमिया चौक के पास गोली मारकर निखिल नागर नामक युवक की हत्या करने वाले बदमाश को स्पेशल स्टाफ ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में छह जिलों में चुने अध्यक्ष : अब सिर्फ ऊना में जिला अध्यक्ष का चुनाव बचा

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के छह संगठनात्मक जिला अध्यक्षों की सोमवार को नियुक्ति कर दी गई है। नौ जिलाध्यक्ष रविवार को चुने गए थे। अब इकलौते ऊना में जिला अध्यक्ष का चुनाव बचा है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

700 ड्राइवरों-कंडक्टरों की होगी भर्ती : एचआरटीसी धार्मिक स्थलों के लिए चलाएगी पौने दो सौ नए रूट – मुकेश अग्निहोत्री

सरकाघाट (मंडी), 2 फरवरी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी धार्मिक दर्शन के लिए पौने दो सौ नए रूट चलाने जा रही है। इससे प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों के साथ साथ दूसरे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डोड गर्ग गोत्र का जठेरों का मेला 7 अप्रैल को कल बाबा तिलों के मंदिर, भवानीपुर में लगेगा

गढ़शंकर : डोड गर्ग गोत्र का जठेरों का मेला बाबा तिलों मंदिर , गांव भवानीपुर बीत, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर में 7 अप्रैल को  धूमधाम मनाया जा रहा है।   यह जानकारी देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!