टिप्पर दुआरा कुचलने से पूर्व सरपंच की मौत के मामले में टिप्पर चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज…चालक ग्रिफ्तार

by
गढ़शंकर। गढ़शंकर नंगल सड़क पर शाहपुर के घाटे में कल रात तेज रफ्तार टिप्पर ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी और सड़क पर गिरे मोटरसाइकिल सवारों में से पूर्व सरपंच के सिर के उप्पर से टिप्पर के टायर निकले से मौके पर ही उसकी मौत हो गई तो पीछे बैठे पंचायत समिति सदस्य को मामूली चोटें आई।  पुलिस ने टिप्पर चालक को ग्रिफ्तार कर टिप्पर चालक और मालिक के खिलाफ बीएनएस 105 तहत मामला दर्ज कर लिया।
                            पंचायत समिति सदस्य कुलदीप सिंह ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया की वह गांव अचलपुर के  पूर्व सरपंच चूहड़ा सिंह पुत्र भगत राम के साथ मोटरसाइकिल नंबर पीबी-24 सी 8842 पर गढ़शंकर से अचलपुर आ रहे थे तो पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार टिप्पर नंबर पीबी-10  एचजी – 9295 ने  जोरदार टककर मारी और उसके टायर पूर्व सरपंच के सिर पर से निकल गए और सिर बुरी तरह कुचलने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।  पुलिस ने कुलदीप सिंह के ब्यान पर टिप्पर चालक इंदरजीत सिंह पुत्र इंद्र सिंह निवासी अबोहर , जिला फाजिलका और टिप्पर मालिक गगनदीप सिंह पुत्र मोहिंदरपाल सिंह निवासी पोआद , माछीवाड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। टिप्पर चालक इंदरजीत सिंह को ग्रिफ्तार कर लिया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहर के मिनी बाईपास पर रेलवे क्रॉसिंग बनाने के लिए रेल मंत्री को पूर्व सांसद खन्ना के माध्यम से भेजा मांग पत्र

गढ़शंकर 17 मार्च । गत दिनों कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब के प्रमुख संत बाबा सतनाम सिंह जी की ओर से होला मोहल्ला पर संगतों की आमद को देखते हुए गढ़शंकर के बंगा रोड...
article-image
पंजाब

सीपीआई (एम) तहसील गढ़शंकर की बैठक डॉ. भाग सिंह हॉल में हुई : भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की नीतियां पिछले दस साल सिर्फ कॉरपोरेट के पक्ष में रही – भज्जल

गढ़शंकर, 25 अप्रैल: सीपीआई (एम) तहसील गढ़शंकर की बैठक डाॅ. भाग सिंह हॉल में सेर जंग बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसे सीपीआईएम के जिला सचिव और राज्य सचिवालय सदस्य गुरनेक सिंह भज्जल...
article-image
पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा ने भगवान परशुराम चौक के लिए श्री ब्राह्मण सभा प्रगति को दिया 5 लाख रुपए का चैक

होशियारपुर, 27 सितंबर: विधायक होशियारपुर सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कचहरी रोड पर भगवान परशुराम जी के भव्य चौक का निर्माण किया जा रहा है और पंजाब सरकार की ओर से चौक से...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में गर्मियों में बच्चों की सुरक्षा हेतु समर केयर सेमिनार आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए ‘समर केयर’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि शर्मा के नेतृत्व...
Translate »
error: Content is protected !!