टिहरा में मंत्री वीरेंद्र कंवर ने वितरित होम आईसोलेशन किट, टीकाकरण के लिए किया प्रेरित

by

ऊना, 9 जून: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत कोठी, थानाकलां, टिहरा, थहड़ा, चुलहड़ी व सैली में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों की जनसमस्याएं भी सुनी। उन्होंने कहा कि लोगों से कोरोना संक्रमण के प्रति सजग रहने तथा सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशो की अनुपालना करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि बार-बार हाथ धोना तथा सामाजिक दूरी आदि नियमों का पालना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि थानाकलां में 50 बिस्तर का अस्पताल तैयार हो चुका है तथा टिहरा ग्राम पंचायत में हेलीपैड का निर्माण कार्य चल रहा है। कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र में सड़़को का निर्माण युद्ध स्तर पर हो रहा है। टिहरा ग्राम पंचायत में होम आईसोलेश किट वितरित की गई और स्थानीय लोगों को टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन कोरोना से बचाव के लिए एक महत्पूर्ण हथियार है सभी वर्गों को सरकार निःशुल्क कोविड वैक्सीन लगवा रही है। कोरोना से बचने के लिए सभी अपना टीकाकरण करवायें और इस वैश्विक महामारी से स्वयं और अपने परिवार को बचायें। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रदेश सरकार ने पर्याप्त प्रबंध किये हैं। पूरे प्रदेश में बेड, आॅक्सीजन और आॅक्सीजन सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। कोरोना कफ्र्यू व जन सहयोग से कोरोना संक्रमण घट रहा है लेकिन फिर भी सावधानी बरतना जरूरी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चेतावनी के बावजूद पाकिस्तान ने हमारे सैन्य ठिकानों पर हमले किए, 16 निर्दोष लोगों की मौत हुई : भारत ने जवाब दिया: कर्नल सोफिया

पाकिस्तान के खिलाफ सिंदूर ऑपरेशन को लेकर गुरुवार को विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।  इस अवसर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में हुए शामिल : श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां के सौंदर्यकरण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा

रोहित भदसाली। ऊना, 28 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन उपलक्ष्य में ऊना के श्री राधाकृष्ण मंदिर, कोटला कलां में आयोजित महोत्सव में भाग लिया। मंगलवार देर सायं मंदिर पहुंचकर उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में 30% – 40% वयस्क आबादी फैटी लीवर से पीड़ित : डॉ. अनिल विरदी

लिवर रोग भारत में मृत्यु का 10वां प्रमुख कारण है: डॉ. मुकेश कुमार होशियारपुर, 31 जुलाई: उत्तर भारत में लिवर रोग की बढ़ती प्रवृत्ति के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए लिवासा अस्पताल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  वाहनों के आवागमन नियंत्रित को लेकर जारी की अधिसूचना 

एएम नाथ। चंबा :   ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  जनसाधारण की सुविधा और सुरक्षा के लिए चंबा शहर-नगर परिषद क्षेत्र  के तहत वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए पूर्व में जारी  आदेश...
Translate »
error: Content is protected !!