टीवीएस मोटर्स कंपनी ने मनाया राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस : एसपी बददी विनोद धीमान ने की शुरुआत

by

बीबीएन, 6 मार्च (तारा) : नालागढ़ उपमंडल के टीवीएस मोटर्स कंपनी में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस अधीक्षक बददी विनोद कुमार धीमान ने शिरकत की। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने सुरक्षा ने सुरक्षा झंडे का फहराया और कंपनी के समस्त कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति सजग रहने का आहवान किया। उन्होने सडक़ सुरक्षा, वर्कशॉप सुरक्षा व प्रदूषण मुक्त वातावरण बारे विस्तार से जानकारी दी और सभी कर्मचारियों को सुरक्षा की शपथ दिलाई। इसके बाद फायर ड्रिल का डैमो दिया गया वहीं डॉग शो का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी सुरक्षा माह बनाने का निर्णय लिया जिसके दौरान सेफटी स्लोगन, पोस्टर मेकिंग, लिखित क्विज, सुरक्षा थीम पर आधारित कई प्रतियोगिताएं बच्चों की करवाई जाएंगी। इस माह का समापन 31 मार्च को भव्य तरीके से किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक वाई एस गुलेरिया, जीएम ईआरएम वाई वासुदेव, प्लांट मैनेजर बीवी प्रसाद, मैनेजर सेफटी सुशील द्विवेदी ने भी अपने विचार रखे।
कैपशन-
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते एसपी बददी विनोद कुमार धीमान।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी फैक्ट्री में आग में झुलसे लोगों की लिस्ट जारी, 5 PGI रेफर- एक की मौत 9 लापता

एएम नाथ। सोलन (बद्दी) :बद्दी फैक्ट्री में आग में झुलसे और घायल 30 लोगों की लिस्ट जारी जो अभी सभी उपचाराधीन हैं।जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम बद्दी के समीप झाड़माजरी में एक कैमिकल फैक्ट्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी पुलिस ने जयराम को बताया सीएम , मंडी जिले में पुलिस  की फजीहत – नोटिफिकेशन जब वायरल हो गई तो फिर पुलिस ने इसमें संशोधन किया

मंडी : हिमाचल प्रदेश की मंडी जिले में पुलिस  की फजीहत देखने को मिली है. मंडी पुलिस ने ताजा नोटिफिकेश के बवाल हुआ है। यहां पर नोटिफिकेशन जब वायरल हो गई तो फिर पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु का पूछा कुशलक्षेम : धारकंडी क्षेत्र में सुविधाएं उपलब्ध करवाने को सीएम से हुई चर्चा: पठानिया

शिमला, 13 नवंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु का उनके शिमला आवास में जाकर कुशलक्षेम पूछा तथा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित :

 सोलन :  उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत लक्षित वर्गों के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित बनाने के लिए सभी विभागों को...
Translate »
error: Content is protected !!