टूटी सड़कें न बनने पर लोगों ने लगाया पक्का धरना 9वे दिन भी जारी

by

माहिलपुर – माहिलपुर, जेजों व कोटफातुही इलाके के दर्जनों गांवों के लोगों ने जेजों से माहिलपुर, माहिलपुर से कोटफातुही, कोटफातुही से मेहटियाना व गढ़शंकर से झुंगिया बीत की टूटी सड़कों की सरकार द्वारा समय पर मुरम्मत न करने के विरोध में माहिलपुर के चंडीगढ़ चौक पर पक्का धरना देते हुए सरकार चब्बेवाल व गढ़शंकर विधायक के विरुद्ध 9वे दिन इकबाल सिंह खेड़ा, गुरनाम सिंह बैंस की अगुवाई में जारी रहा इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में उन्होंने निवर्तमान व वर्तमान सरकार पर लोगों की दुख तकलीफों को दूर करने की बजाय उनके साथ झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावों में हर पार्टी ने नई सड़क बनाने के आश्वासन दिया था लेकिन सरकार बनने के छह महीने के बाद सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है इसलिए मजबूरन उन्हें लोगों की आवाज सरकार व मंत्रियों तक पहुंचाने के लिए उन्हें धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस धरने में बलविंदर सिंह खेड़ा, सुखबीर सिंह, जसविंदर सिंह, लक्खा सिंह पालदी, हरजाप सिंह, जरनैल सिंह, जोगिंदर सिंह, सतविंदर सिंह, सिकंदर सिंह, परमिंदर सिंह, शामलाल, हरजिंदर खेड़ा, तीरथ पाल, गगनदीप सिंह, राणा, दमन, चनप्रीत सिंह, जसवीर सिंह, हरप्रीत सिंह, सुखवीर सिंह, अक्षय, लवकुमार व अनमोल सहित भारी संख्या में इलाके के लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब रोडवेज की बस और कार को घसीटता हुआ ले गया बेकाबू ट्रक…. तीन की मौत

घरौंडा  : बुधवार की सुबह करनाल जिले के घरौंडा में नेशनल हाइवे-44 पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। यहां एक अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने कहर बरपाते हुए पंजाब रोडवेज की बस,...
article-image
पंजाब

दसूहा में बीकानेर स्वीट्स की दूसरी ब्रांच का भव्य उद्घाटन, MLA कर्मवीर सिंह घुम्मण ने की शिरकत

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : दसूहा के प्रतिष्ठित विजय मॉल सिटी सेंटर में बीकानेर स्वीट्स की दूसरी ब्रांच का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर दसूहा के विधायक सरदार कर्मवीर सिंह...
article-image
पंजाब

मुल्लापुर में मोहाली पुलिस के स्पेशल सेल और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गैंगस्टरों पर सख़्त कार्रवाई की है। मोहाली पुलिस ने मुल्लापुर में स्पेशल सेल और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। इस बीच बदमाशों के पैर में गोली लगी...
article-image
पंजाब

1 से 3 फरवरी तक होशियारपुर में करवाई जाएगी 31वीं स्टेट चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस : पंजाब के अलग-अलग जिलों से 400 से अधिक विद्यार्थी व अध्यापक लेंगे भाग

 ए.डी.सी व पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नालाजी के *संयुक्त डायरेक्टर* ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी जानकारी होशियारपुर, 31 जनवरी: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा व पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड...
Translate »
error: Content is protected !!