टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा पालमपुर : आईटी पार्क और रोप-वे स्थापना के लिये गोकुल ने किया स्पॉट विजिट

by

पालमपुर, 2 अगस्त :- सरकार, ज़िला कांगड़ा को प्रदेश में पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। इसमें पालमपुर भी एक खूबसूरत गंतव्य स्थान के रूप शुमार हो इसके भी प्रयास किये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार इनोवेशन,
डिजिट टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेस गोकुल बुटेल ने इस दिशा में पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र के भगोटला और बंदला स्थित वटारका में प्रस्तावित आईटी पार्क तथा रोप-वे के लिये निर्धारित स्थानों का स्पॉट विजिट किया।
उन्होंने कहा कि सरकार, प्रदेश के हितों को ध्यान में रखते हुए और निजी क्षेत्र के उद्यमियों को आमंत्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बहुमूल्य भूमि देने से पूर्व इस बात को भी सुनिश्चित किया जायेगा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश को राजस्व प्राप्त होने के साथ- साथ प्रदेश के नौजवानों को रोजगार भी उपलब्ध हो।
उन्होंने कहा कि पालमपुर के निकट भगोटला में आईटी पार्क स्थापना के लिए लगभग 580 कनाल भूमि का चयन किया गया है। इस स्थान की स्पॉट विजिट करने के उपरांत गोकुल ने कहा कि, भूमि की उपलब्धता, वातावरण, जलवायु तथा कनेक्टिविटी के चलते आईटी पार्क के लिए यह स्थान उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि यहां तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कर देश और विदेश की नामी आईटी कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईटी पार्क बनने से यहां करोड़ों रुपए के निवेश होने के कारण युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध होंगे।
इसके उपरांत बुटेल ने बंदला स्थित वटारका में प्रस्तवित रोप-वे की लैंडिंग साइट का भी स्पॉट विजिट किया। उन्होंने कहा कि रोप-वे की लैंडिंग के लिये लगभग 75 कनाल भूमि प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि पालमपुर के खूबसूरत चाय बागान, धौलाधार पर्वत, सबसे नजदीक स्नो लाइन और नैसर्गिक सौंदर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि पालमपुर में बन्दला(वटारका) में रोप-वे की लगाने के लिये भी सरकार प्राइवेट कंपनियों को आमंत्रित कर रही है और
अगले 2-3 महीनों में रोप-वे के स्थान के चयन को लेकर निवेशकों को भी स्पॉट विजिट करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार सभी उद्यमियों को निवेश मित्र माहौल देना चाहती है।
इस दौरान एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया,
डीएफओ नितिन पाटिल, तहसीलदार सार्थक शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नेशनल हाइवे के मोटर मार्ग को बहाल करने के लिए किया 201 करोड़ का तत्काल प्रावधान : 20 सितंबर तक मनाली तक नेशनल हाइवे बहाल करने का लक्ष्य : अजय टम्टा

सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का सराज दौरा आपदा से नष्ट हुए नेशनल हाइवे को दुबारा से बेहतरीन तरीके से बनाएगी केंद्र एएम नाथ। मंडी :  पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन वर्षो में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर 643 करोड़ रुपए व्यय

सोलन :  प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत वृद्धावस्था पैंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष करने से राज्य में वर्तमान में 3.90 लाख से अधिक वरिष्ठ जन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

19 जनवरी को बुलाई गई हिमाचल कैबिनेट की बैठक : पंचायत चुनाव व पूर्ण राज्यत्व दिवस पर बड़ा फैसला संभव

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजनीति में 19 जनवरी को एक अहम दिन रहने वाला है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार, 19 जनवरी को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िला की प्रारूप क्षेत्रीय योजना पर हितग्राही परामर्श बैठक आयोजित : प्रकृति की सुरक्षा में ही सुरक्षित भविष्य निहित- डॉ. शांडिल

 सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन ज़िला की प्रारूप क्षेत्र योजना में सभी हितधारकों के सुझावों को...
Translate »
error: Content is protected !!