टेक्निकल सर्विसेज यूनियन के मुलाजिम 13 से 17 सितंबर पर रहेंगे सामूहिक छुट्टी पर 

by
गढ़शंकर, 12 सितंबर: टेक्निकल सर्विसेज यूनियन, ज्वाइंट फोरम तथा एकता मंच, जूनियर इंजीनियर संगठन द्वारा संयुक्त रूप से तय किये कार्यक्रम अनुसार मंडल कार्यालय गढ़शंकर में धरना दिया गया। चल रहे संघर्ष में समूचे मुलाज़िमों,  समूचे पेंशनरों के अलावा कंडी संघर्ष कमेटी से दर्शन सिंह मट्टू, गुरनेक सिंह भज्जल तथा अच्छर सिंह द्वारा शिरकत की गई। इस मौके वक्ताओं ने संबोधित करते हुए बिजली मुलाजिमों की जायज तथा हकी मांगों का हल करने की बजाय गैर जमहूरी तानाशाही तथा ट्रेड यूनियन अधिकारों पर हमला करते हुए तरह-तरह के अपनाए जा रहे तरीकों की निंदा की। महिला कर्मचारियों की ड्यूटी जोखिम भरे कामों सब स्टेशन पर लगाई जा रही है जो बिजली नियम की नीति जोखिम जैसे काम से जुड़े अदारों के नियमों तथा कानूनों की अवहेलना है। इस मौके जत्थेबंदी द्वारा निर्णय किया गया कि 10 सितंबर से 12 सितंबर तक की लगातारता में 13 सितंबर से 17 सितंबर तक समूहिक छुट्टी भर कर मंडल कार्यालय में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को पटियाला हेड ऑफिस आगे राज्य स्तरीय रोष धरना देकर अगले संघर्ष का ऐलान किया जाएगा तथा वर्क टू रूल पहले की तरह जारी रहेगा। फील्ड दौरे दौरान बिजली मंत्री सहित बिजली निगम की मैनेजमेंट को काले झंडे दिखाए जाएंगे। आज के रोष धरने को कमल देव, अश्वनी कुमार, अमरीक सिंह, जगदीश राय, मक्खन सिंह जेई, हरजिंदर सिंह, सतनाम सिंह, जसवीर सिंह, अमरीक सिंह जाडली, मक्खन सिंह, गौरव, सचिन कपूर, गगनदीप सिंह, रूपिंदर कौर, निरीक्षा देवी ने संबोधित किया। मंच संचालन जगदीश चंद्र ने किया तथा रोष धरने की अध्यक्षता हरजीत सिंह द्वारा की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकार की अनदेखी के विरोध में खेती व बागबानी टैक्नोक्रेटस द्वारा दो दिवसीय कलम छोड़ हडक़ताल

गढ़शंकर  : खेतीबाड़ी व बागबानी अधिकारियों की संयुक्त जत्थेबंदी एग्रीकल्चर टैक्नोक्रेटस एक्शन कमेटी (ऐगटैक) द्वारा विभागी हकी, जायज व किसान हितैषी मांगों संबंधी समय समय पर अवगत करवाने के बावजूद भी सरकार द्वारा इन...
article-image
पंजाब

मीनार-ए-बेगमपुरा व श्री गुरु रविदास मेमोरियल के अधूरे कार्य जल्द होंगे पूरे : जसवीर सिंह गढ़ी

पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने मीनार-ए-बेगमपुरा का किया दौरा गढ़शंकर/होशियारपुर, 13 फरवरी : पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने आज संत समाज के साथ मीनार-ए-बेगमपुरा, श्री खुरालगढ़ साहिब...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में गुरूदुारा साहिब में शहीदी दिवस को समर्पित करवाया गुरमित समागम

गढ़शंकर : माता गुजर कौर व साहिबजादों की लासानी शहादत को समर्पित शिरोमणी गुरूदुारा प्रबंधक कमेटी के अधीन चल रहे स्कूलों व कालेजों में गुरमित समागम करवानेतथा गुरमित चेतना मार्च सजाए जाने को मुख्य...
article-image
पंजाब

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर विद्यार्थियों के साथ वैबीनार ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा

योगा की महत्ता, तंदुरुस्ती और रोज़मर्रा की कसरत का लिया संकल्प होशियारपुर, 21 जूनः ज़िला और सैशन जज-कम चेयरमैन ज़िला कानूनी अथॉरिटी अमरजोत भट्टी के दिशा-निर्देशों पर सी.जे.एम-कम-सचिव ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी...
Translate »
error: Content is protected !!