टेट परीक्षा के दौरान छात्र स्कूल बिलासपुर के आसपास शांति बनाए रखने को आदेश जारी

by
एसडीएम सदर ने परीक्षा केंद्र के आसपास लगाए प्रतिबंध
एएम नाथ। बिलासपुर, 04 नवम्बर: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा टीईटी-2025 की परीक्षा का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसी परीक्षा के अंतर्गत बिलासपुर सदर उपमंडल में 5, 8 और 9 नवम्बर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) बिलासपुर में आयोजित होंगी। परीक्षा के दौरान शांति और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह खैरा ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के अंतर्गत आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) बिलासपुर के आसपास परीक्षा दिवसों में प्रातः 8 बजे से सांय 6 बजे तक किसी भी प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक या राजनैतिक कार्यक्रम, जुलूस, रैली, नारेबाजी या हड़ताल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
आदेशों में परीक्षा केंद्रों के समीप लाउडस्पीकर के प्रयोग, निर्माण कार्य, टेंट या स्टेज लगाने अथवा हटाने के कार्य तथा किसी भी प्रकार के हथियार, लाठी, गोला-बारूद, तलवार या अन्य घातक वस्तुएं ले जाने पर भी रोक लगाई गई है।
एसडीएम ने जारी आदेशों में कहा कि परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि यह आदेश 5, 8 और 9 नवम्बर को निर्धारित समयावधि तक प्रभावी रहेगा।
उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि आदेशों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार द्वारा जारी आदेशों पर पुनर्विचार करे सरकार : डॉ. मामराज

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रान्त महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने सरकार से की मांग एएम नाथ। शिमला :  अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शब्दों की जंग जारी : मुख्यमंत्री जयराम ने कहा मुकेश अग्निहोत्री का कांग्रेस सरकार बनने का दावा महज ख्याली पुलाव , भाजपा कर रही रिपीट

रात को ही बोलते हैं नेता प्रतिपक्ष : सीएम ठाकुर शिमला 8 जुलाई हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बीच जारी शब्द बाण थमने का नाम नहीं ले रहै...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पेट्रोल/डीजल की पेट्रोल पंपों पर भारी शार्टेज, सरकार सौ रही ! बीकेयू की संघर्ष की चेतावनी : अधिकांश पंप हो चुके ड्राई , सैलानी, किसान , उधोगपति, आम लोग परेशान

ऊना :हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल व डीजल की कमी को लेकर हालात खराब हो चुके हैं। प्रदेश की राजधानी शिमला सहित ऊना में हालात इस समय सबसे खराब हैं, जबकि कांगड़ा और हमीरपुर जिला...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रो. सिम्मी अग्रिहोत्री पंचतत्व में विलीन, उनकी पार्थिव देह को डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री व उनकी बेटी आस्था ने दी मुख्यागिनी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी दिया अर्थी को कंधा

एएम नाथ। गोंदपुर जयचंद (ऊना) : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री की धर्मपत्नी दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्रिहोत्री का अंतिम संसकार उनके पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश की अग्रिहोत्री...
Translate »
error: Content is protected !!