टॉरगेट कांगड़ा : मिशन रिपीट के लिए भाजपा की कांगड़ा जिले में सरगर्मियां जोरों पर

by


धर्मशाला :  आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के रोड शो के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ‘मिशन रिपीट’ के लिए मोर्चा संभाल लिया है। जिसको लेकर जेपी नड्डा हिमाचल के चारों संसदीय क्षेत्र में दौरे शुरु करने की योजना बना चुके हैं। जिसमें कांगड़ा जिले को प्राथमिकता दी जा रही है। क्योंकि सबसे ज्यादा विधानसभा की 15  सीटें जिला कागड़ा में पढ़ती है।

        वर्णनीय है कि जेपी नड्डा ने 22 अप्रैल को कांगड़ा के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में रोड शो और जनसभा में मिशन रिपीट के प्लेटफार्म की तैयारी कर चुके हैं। की थी। 20 दिन के भीतर ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दूसरी बार शुक्रवार को कांगड़ा पहुंचे। दोनों दौरों में भाजपा ने हिमाचल में नड्डा को ब्रांड एंबेसडर के रूप में उतार दिया है। दरअसल, नड्डा हिमाचल से ही संबंधित हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 14 मई को कांगड़ा का दौरा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी एक महीने में कांगड़ा जिले में 12 दिन में आठ विधानसभा क्षेत्रों का प्रवास किया। सीएम ने पालमपुर, सुलह, नगरोटा बगवां, शाहपुर, ज्वालाजी, इंदौरा, कांगड़ा, धर्मशाला, जवाली में राजनीतिक बैठकें और 719 करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास किए। नड्डा के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो दिन तक धर्मशाला में बुलाने की तैयारी मुख्यमंत्री कर रहे हैं। इसके अलावा पार्टी प्रभारी अविनाश राय खन्ना और संगठन महामंत्री पवन राणा कांगड़ा जिला में बैठकों के लिए जुट गए हैं। माना जा रहा है कि भाजपा कांगड़ा पर खास वजह से फोकस कर रही है। माना गया है कि हर चुनाव में सत्ताधारी सरकार कांगड़ा में हारकर ही सत्ता गंवाती है इसलिए भी कांगड़ा पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री आशा कुमारी न केवल एक नेता हैं, बल्कि एक संस्थान के रूप में जानी जाती : अगर हाईकमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाती है तो कांग्रेस को प्रदेश में मजबूती मिलनी तय

बेहद मृदुभाषी और प्रदेश में एक विशेष पहचान रखती हैं आशा कुमारी प्रदेश में कांग्रेस को जिंदा रखना है तो आशा कुमारी से बेहतर प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए कोई और चेहरा नहीं हो सकता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कुवैत अग्निकांड में पंजाब के हिम्मत रॉय की भी हुई थी मौत : हिम्मत रॉय का शव भारत लाया जा रहा

होशियारपुर  : कुवैत में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में काको गांव के रहने वाले 63 साल के हिम्मत राय की भी मौत हो गई थी । हिम्मत राय पिछले 25 साल से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राइजिंग स्टार स्कूल के मालिक संजीव सूरी बने यात्रियों के लिए मसीहा

एएम नाथ। चम्बा : मणिमहेश यात्रा के दौरान चंबा और विभिन्न स्थानों में फंसे यात्रियों के लिए राइजिंग स्टार स्कूल के मालिक श्री संजीव सूरी मसीहा बनकर सामने आए। जिन्होंने चंबा और विभिन्न स्थानों...
Translate »
error: Content is protected !!