ट्रांसमिशन लाइन फाल्ट डिटेक्टर विधुत के क्षेत्र में ला सकता है बड़ी क्रांति : खन्ना

by

इलेक्ट्रिकल इंजिनीरिंग के विद्यार्थियों द्वारा ईजाद टी.एल.एफ.डी. के बारे में खन्ना ने दी केंद्रीय विधुत मंत्री मनोहर लाल खट्टर को जानकारी, मान्यता के लिए किया आग्रह
नई दिल्ली । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय विधुत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उन्हें इलेक्ट्रिकल इंजिनीरिंग के विद्यार्थियों द्वारा ईजाद किये गए ट्रांसमिशन लाइन फाल्ट डिटेक्टर के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके खन्ना ने मनोहर लाल खट्टर को बताया की ट्रांसमिशन लाइन फाल्ट डिटेक्टर विधुत के क्षेत्र में क्रांति ला सकता है। खन्ना ने बताया कि यह उपकरण ट्रांसमिशन लाइनो में बिजली प्रणाली के सुचारु प्रवाह के लिए उपयोगी है। यह उपकरण विधुत लाइनों में दोष पहचान, बिजली हानि, विश्वसनीयता, ट्रांसमिशन लाइनों में सटीक खराबी का पता सेंसरों जैसे स्मोक डिटेक्टर, फ्लेम डिटेक्टर, स्पार्क डिटेक्टर और यूवी डिटेक्टर के माध्यम से पता लगा सकता है जिससे मानव परिश्रम काम होगा और समय और पैसे की भी बचत होगी। इस मौके खन्ना ने विधुत मंत्री को इस उपकरण को मान्यता देने और इसे विधुत के क्षेत्र में इस्तेमाल करने का भी आग्रह किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

12 मंत्री, 2 सीएम …RSS मोदी की सीक्रेट मीटिंग : अमित शाह को लेकर चौंकाने वाली खबर!!

नई दिल्ली : संसद का मानसून सत्र कई मामलों में ऐतिहासिक है। चर्चा संसद में हो रही है, लेकिन सत्ता के गलियारों में असली हलचल मची है। ये हलचल आने वाले बड़े सत्ता संतुलन...
article-image
पंजाब

5.23 करोड़ उड़ाए …शेयर बाज़ार के जाल में रिटायर्ड कमिश्नर को फंसा कर : साइबर पुलिस ने 10 ठगों को पकड़ा

पटियाला। शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा देने का लालच देते हुए इंडियन रेवन्यू सर्विस से रिटायर्ड एडिशनल कमिशनर को पांच करोड़ 23 लाख 88 हजार रुपए का चूना लगा दिया था। वाट्सएप पर काल...
article-image
पंजाब

कार सवारों ने की युवक की हत्या : युवक पर धारदार हथियारों से किया था हमला

 होशियारपुर  :  गढ़दीवाला बस स्टॉप के निकट कुछ लोगों द्वारा किए गए हमले में घायल 24 वर्षीय एक दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!