ट्रूडो पर बरसे कैप्टन अमरिंदर सिंह : कनाडा पर आतंकवाद में शामिल व्यक्तियों को राजनीतिक शरण देने का लगाया आरोप

by

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भारत पर लगाए गए निराधार आरोपों की कड़ी निंदा करते हुए कनाडा पर आतंकवाद में शामिल व्यक्तियों को राजनीतिक शरण देने का आरोप लगाया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2018 में एक बैठक के दौरान जस्टिन ट्रूडो को सौंपी गई A – श्रेणी के आतंकवादियों की एक सूची का हवाला दिया, जिसे कनाडा ने कथित तौर पर नजरअंदाज कर दिया था।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को एक अखवार से बातचीत दौरान कहा, “जब मैं फरवरी 2018 में अमृतसर में भारत सरकार की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में ट्रूडो से मिला, तो मैंने कार्रवाई के लिए उन्हें A – श्रेणी के 9 आतंकवादियों की एक सूची सौंपी, लेकिन कनाडाई सरकार ने सूची को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया.” जस्टिन ट्रूडो ने हाल ही में कनाडा में खालिस्तानी वांटेड आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता के आरोप लगाए थे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रूडो की ओर से लगाए गए आरोप आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि वह चरमपंथी के साथ हैं । उन्होंने कहा कि कनाडा ने खुद भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया है । पूर्व मुख्यमंत्री ने कनाडा में भारतीय वाणिज्य दूतावासों और हिंदू पूजा स्थलों पर हुए बीते दिनों हुए हमलों की ओर इशारा करते हुए सवाल किया कि क्या कनाडाई सरकार ने हिंसा के इन मामलों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कनाडा की धरती पर भारत विरोधी गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगाने के लिए ट्रूडो पर निशाना साधा। उन्होंने साथ ही कहा कि ट्रूडो के आरोप राजनीतिक कारणों से प्रभावित हो सकते हैं, जिसमें उनकी अल्पमत सरकार की खालिस्तान प्रमोटर जगमीत सिंह के नेतृत्व वाली न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थन पर निर्भरता भी शामिल है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय धरती पर जघन्य अपराधों में शामिल आतंकवादियों को सौंपने के लिए कनाडा पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाने का आह्वान किया। भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शायद अंतरराष्ट्रीय नतीजों के डर से ये काम गुप्त रूप से कर रहा है, लेकिन कनाडा ऐसा खुलेआम कर रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टिप्पर दुआरा कुचलने से पूर्व सरपंच की मौत के मामले में टिप्पर चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज…चालक ग्रिफ्तार

गढ़शंकर। गढ़शंकर नंगल सड़क पर शाहपुर के घाटे में कल रात तेज रफ्तार टिप्पर ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी और सड़क पर गिरे मोटरसाइकिल सवारों में से पूर्व सरपंच के सिर के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू की सुरक्षा में चूक – अचानक काफिले में घुसा गया युवक – युवक ने कहा मुख्यमंत्री से पदों को भरने की मांग उठाई

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। अचानक एक युवक सीएम के काफिले में घुस गया। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के तहत आन वाले ज्वाली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

होटल में रुका था प्रेमी जोड़ा…सुबह होते ही युवती ने बुला ली पुलिस

अंबाला । थाना पड़ाव पुलिस के पास एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें युवती पर आरोप है कि वह ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये देने की डिमांड कर रही है। पुलिस ने केस...
Translate »
error: Content is protected !!