ट्रेजरी से अगर भुगतान हो रहे तो ठेकेदार दफ्तरों से क्यों उठवा रहे फर्नीचर : जयराम ठाकुर

by
मुख्यमंत्री जी जान ले कि सरकार प्रबंधन से चलती है प्रवचन से नहीं,  मुख्यमंत्री के कहने पर झूठ न बोले मंत्री, जनहित को दें प्राथमिकता
एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुख की सरकार के व्यवस्था परिवर्तन का भांडा पूरी तरह फूट चुका है। आए दिन सरकार के व्यवस्था पतन के नमूने सामने आते हैं। जो मुख्यमंत्री और सरकार की नहीं हिमाचल प्रदेश की भी किरकिरी करवा रहे हैं और आम लोगों को उसकी वजह से तकलीफ उठानी पड़ रही है। विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री से आग्रह कर रहा है कि वह ट्रेजरी खोलें और लोगों के लंबित पड़े बिलों की अदायगी करें। आम जनता से लेकर ठेकेदार सब परेशान है और सबका यही कहना है कि उनके भुगतान लंबित पड़े हैं जिसकी वजह से उन्हें तमाम कठिनाइयां उठानी पड़ रही हैं। ठेकेदारों द्वारा उनके हजारों करोड़ रुपए के बकाया होने की बात की जा रही है और भुगतान न होने की स्थिति में वे काम रोक देने की मजबूरी भी बता रहे हैं। भुगतान न होने की वजह से हजारों की संख्या में लोग सीधे परेशान हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में ठेकेदार न तो अपने वर्करों का भुगतान कर सकते हैं और नहीं अपने वेंडर का। विपक्ष द्वारा सही बात कहने पर भी मुख्यमंत्री समेत उनका पूरा अमला मीडिया में झूठ बोलने के लिए कूद कर आ जाता है। तमाम तरह के झूठे आंकड़े रखता है और विपक्ष को झूठा साबित करने में ही सारी ऊर्जा करता है।
जयराम ठाकुर ने कहा की विपक्ष को झूठा साबित करने से सच नहीं बदलने वाला है। आज समाचारों में बहुत मोटे अक्षरों में छपा है कि कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र में ठेकेदार को सरकार द्वारा 6 महीने से ज्यादा समय तक पेमेंट नहीं की गई। जब ठेकेदार के पास और कोई विकल्प नहीं बचा तो उसने बीडीओ के ऑफिस से अपना सारा फर्नीचर और सामान उठवा कर वापस ले गया। यह व्यवस्था परिवर्तन के मुंह पर एक तमाचा है। मुख्यमंत्री ने व्यवस्था को इतना गर्त में गिरा दिया है कि लोगों का सरकार से भरोसा ही उठ गया है। इसी तरीके से एक और खबर आज हिमाचल की सुर्खियों में है की शिमला के विंटर कार्निवाल में स्थानीय कलाकारों से काम लिया गया, अब विंटर कार्निवल को खत्म हुए भी एक महीना हो गया है लेकिन सरकार उन कलाकारों का मेहनताना भी नहीं दे रही है। किसी कलाकार का मेहनताना ही उसके परिवार के भरण पोषण का आधार होता है। एक संजीदा सरकार से कलाकारों की प्रतिभा का सम्मान करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने की भी उम्मीद की जाती है लेकिन यहां सरकार अपने कलाकारों को मेहनताना भी नहीं दे रही है। कलाकार थक हार कर, नाउम्मीद होकर ही मीडिया के पास गए होंगे। इस मामले में भी सबसे हास्यास्पद बात यही है कि जिम्मेदार कह रहे हैं कि सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है बस उनका भुगतान ट्रेजरी से होना है। सच बात है कि ट्रेजरी बंद है, लेकिन सरकार को यह स्वीकार नहीं करनी है। हालत यह है कि कलाकार अपने मेहनताने को भटक रहा है, ठेकेदार अपने मजदूरों को मजदूरी देने के लिए और कर्मचारी अपने इलाज के बिल के लिए, अस्पताल में मरीज तो पहले से ही भगवान भरोसे हैं ही।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू जी समझ लें कि सरकार प्रबंधन से चलती है प्रवचन से नहीं। जब मन में आया मीडिया में जाकर कुछ भी झूठ बोल दिया, कोई भी आरोप लगा दिया, विपक्ष को कोस दिया। यह सब करने से सच्चाई नहीं छुप सकती है। सरकार के मंत्रियों से भी आग्रह किया है कि उन्होंने जनहित के लिए काम करने के लिए संविधान की शपथ ली है। उस पद की गरिमा का सम्मान करते हुए सिर्फ मुख्यमंत्री के कहने पर झूठ न बोलें। मंत्री प्रदेश की जनता के लिए जिम्मेदार है प्रदेश की व्यवस्था के लिए जिम्मेदार हैं। इसलिए वह मुख्यमंत्री की बजाय अपने अंतरात्मा की आवाज सुने और प्रदेश के लोगों और मीडिया के सामने सरकार की सही स्थिति रखें। सच आज नहीं तो कल सबके सामने आ जाएगा तो झूठ बोलने वाले मंत्री प्रदेश के लोगों का सामना कैसे करेंगे?
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी में लीडरशिप को लेकर छटपटाहट : नाकामियां छुपाने के लिए हिमाचल सरकार पर लगाए आरोप – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  भाजपा आज मुद्दा विहीन और नेता विहीन पार्टी हो गई है। भाजपा नेताओं में लीडरशिप को लेकर छटपटाहट चल रही है वह किसी से छिपी नहीं हैं। वे अपनी नेतागिरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरु का बन्न में मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों को गृह निर्माण के लिए भूमि दस्तावेज प्रदान किए : प्रत्येक प्रभावित परिवार को राहत सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के बड़सर और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के तहत जब्बल खैरियां, गुरु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय विद्यालय में DC गंधर्वा राठौड़ ने किया वोकेशनल लैब का शुभारंभ : विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा भी की

आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही खर्च करें पीएमश्री योजना का बजट एएम नाथ। हमीरपुर 30 जुलाई। जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विंग कमांडर शहीद नमांश स्याल को श्रद्धांजलि की अर्पित

एएम नाथ। नगरोटा बगवां :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के पटियालखर गांव पहुंचकर दुबई एयर शो के दौरान हुए हादसे में शहीद हुए विंग...
Translate »
error: Content is protected !!