ट्रेनिंग से लौटे डीसी अमरजीत सिंह ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा

by
रोहित जसवाल : हमीरपुर 03 फरवरी। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में लगभग एक माह की ट्रेनिंग के बाद लौटे उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के विभिन्न भवनों में चल रहे मरम्मत एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्हांेने मिनी सचिवालय के पीछे बन रहे ओपन एयर जिम और हमीर भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ओपन एयर जिम में आम लोगों की कसरत के लिए आधुनिक उपकरण स्थापित कर दिए गए हैं और इस पर लगभग साढे पांच लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसमें रेलिंग, फर्श और अन्य कार्य भी अतिशीघ्र पूरे कर लिए जाएंगे। यह ओपन एयर जिम डीसी एवं एसपी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा आम लोगों के लिए भी खुला रहेगा। इससे जिला विकलांगता पुनर्वास केंद्र में फीजियोथैरेपी के लिए आने वाले दिव्यांगजन भी लाभान्वित होंगे।
अमरजीत सिंह ने बताया कि उपायुक्त कार्यालय परिसर में ही चिल्ड्रन पार्क, कैंटीन और अन्य कार्य भी तेजी से पूरे करवाए जा रहे हैं, ताकि इस पूरे परिसर में आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी पूर्ण चंद कटोच और डीआरडीए के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या पुतिन ने अलास्का में भेजा था अपना हमशक्ल? रूसी राष्ट्रपति की लंबाई, चाल और हाव-भाव को लेकर शक

नई दिल्ली :  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अलास्का में  शुक्रवार रातइन हुई । हाई-प्रोफाइल मुलाकात के बाद ऑनलाइन अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया। कुछ इंटरनेट यूज़र्स का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव से पहले की खींचतान का रिजल्ट पर असर पड़ा : कांग्रेस के लोकलुभावन वादों के कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ा

विधानसभा चुनाव में सोलन सीट पर BJP की हार की टीस अभी गई नहीं है। समीक्षा बैंठकों में यह टीस कहीं न कहीं देखने को जरूर मिल रही है। चुनाव से पहले की खींचतान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा द्वारा प्रदेशभर में धरने प्रदर्शन शुरू : कार्यालयों को डिनोटिफाई करके तालाबंदी करने के फैसले के खिलाफ

शिमला : हिमाचल में कांग्रेस की सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा लामबंद हो गई है। भाजपा सरकार द्वारा लिए गए कार्यालयों को डिनोटिफाई करके तालाबंदी करने के फैसले के खिलाफ है। इसलिए कड़ा विरोध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर होंगे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यतिथि

ऊना (20 जनवरी)- ऊना में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में इस बार शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मुख्यतिथि होंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!