ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक कि मौत एक घायल : चब्बेवाल के पहाड़ी गांव मैली में हुई दुर्घटना

by

माहिलपुर – चब्बेवाल इलाके के पहाड़ी गांव मैली की पहाड़ियों में ट्रैकटर ट्राली पलटने से एक कि मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जैजों पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि पहाड़ियों की गोद मे वसे एक धार्मिक स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य के लिए सैला से ट्रैकटर ट्राली में इंटरलॉक लेकर जा रहे थे और इस दौरान जब उनका ट्रैकटर ट्राली ढ़लान पर पहुंचा तो किसी जंगली जानवर के अचानक सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके कारण सुखबीर सिंह व हरजीत सिंह घायल हो गए। लोगों की सहायता से उन्हें इलाज के लिए होशियारपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया यहां डॉक्टरों ने 26 वर्षी सुखबीर सिंह पुत्र हरबंस सिंह को मिरतक घोषित कर दिया जबकि हरजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जैजों पुलिस चौकी इंचार्ज मन्ना सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए उन्होंने इस संबंध में बताया कि सुखबीर सिंह व हरजीत सिंह वासी मजारा डिंगरिया के रहने वाले और लेबर का काम करते थे। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान पर करवाई की जा रही है।
फ़ोटो….
चब्बेवाल हल्के के गांव मैली की पहाड़ियों में पलटा ट्रेक्टर ट्राली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Teej festival was celebrated with

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 30 : Lamrin Tech Skill University came alive with colors, culture, and celebration during the grand Teej Festival organized on campus. The event was a vibrant reflection of Indian tradition, celebrating womanhood,...
article-image
पंजाब

कलयुगी बेटा ही निकला बाप का कातिल…. माहिलपुर पुलिस ने किसान की हत्या के मामले की गुथी सुलझाने का किया दावा

27 मई को टूटोमजारा गांव में हवेली में सोए किसान हरभजन सिंह की हत्या का मामला। माहिलपुर – 27 मई को टूटोमजारा के 79 वर्षीय किसान हरभजन सिंह की हत्या उसके ही कलयुगी छोटे...
पंजाब

सैंपलिंग के दौरान टीम से बदसलूकी करने वालों की शिकायत डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी होशियारपुर को कर दी है: डा. लखवीर सिंह

मिलावटखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी: डा. लखवीर सिंह – जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने अलग-अलग स्थानों से लिए सैंपल, मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान होगा तेज –...
Translate »
error: Content is protected !!