ट्रैक्टर ट्रॉली कर की टक्कर : एयरबैग तो खुल गया फिर भी नहीं बची जान, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

by

श्री मुक्तसर साहिब :  मलोट रोड पर रविवार की रात सवा दस बजे एक पराली की गांठों से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। जिस कारण कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि उसके साथ सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतक की पहचान मनदीप सिंह पुत्र प्रेम सिंह के रूप में हुई है। घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। उधर,हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली चाल मौके से फरार है।

जानकारी के अनुसार मनदीप सिंह अपने दो साथियों संदीप पुत्र तिल राय,काला सिंह पुत्र करनैल सिंह वासी अबोहर के साथ होंडा सिटी कार डीएल3सीबीआई5160 पर सवार होकर रात करीब 10.20 बजे मुक्तसर मलोट हाईवे की ओर जा रहे थे।

जब वह यादगारी गेट से थोड़ा आगे पहुंचे तो रात के अंधेरे में विजिबिलिटी कम होने के कारण सामने से आ रही पराली की गांठों से लोड ट्रैक्टर ट्राली से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार तरीके से लगी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए।

हादसे में कार चालक मनदीप की मौत हो गई जबकि उसके दोनों साथी संदीप और काला गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस चौकी रुपाणा से कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे।

वहीं रुपाणा जन सेवा सहारा क्लब के पदाधिकारी डा. गुरमीत सिंह व राजा शर्मा ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पाहलेवाल में तीन लाख रुपये का पशुधन चोरी, मामला दर्ज

गढ़शंकर l थाना गढ़शंकर पुलिस ने जगरूप सिंह निवासी पाहलेवाल द्वारा दिये बयान पर कार्यवाही करते हुए अज्ञात चोरों के विरुद्ध तीन लाख रुपये का पशुधन चोरी करने के आरोप में धारा 305,331(3) बी...
article-image
पंजाब

कभी रेल रोको तो कभी सड़क… धरने का राज्य बनता जा रहा पंजाब , किसान नेताओं पर फिर भड़के मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब में जहां एक ओर किसान अपनी मांगों को लेकर अड़िग हैं। वहीं, दूसरी ओर किसान नेताओं के व्यवहार से मुख्यमंत्री भगवंत मान भी काफी कड़े नजर आ रहे हैं। बीते सोमवार को...
article-image
पंजाब

कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगूपुर ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देशवासियों को दी बधाई

बलाचौर, 11 नवंबर : कांग्रेस के पूर्व विधायक दर्शन लाल मंगूपुर ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार झूठ...
article-image
पंजाब

सक्षम बस्सी ने दसवीं में 95.16 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में चौथा स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर : सीबीएसई दुारा दसवीं के घोषित नतीजों में दोआबा पब्लिक स्कूल, पारोवाल के विधार्थी सक्षम बस्सी स्कूल में चौथे स्थान पर रहे। सक्षम वस्सी ने दसवीं में 95.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दोआबा...
Translate »
error: Content is protected !!