ट्रैक्टर मार्च : गढ़शंकर में संयुक्त किसान मोर्चा तथा शेरे पंजाब किसान यूनियन द्वारा अलग-अलग तौर पर निकाला ट्रैक्टर मार्च

by
गढ़शंकर, 27 जनवरी: गणतंत्र दिवस मौके गढ़शंकर क्षेत्र में संयुक्त किसान मोर्चा तथा शेरे पंजाब किसान यूनियन द्वारा अलग-अलग रूप से ट्रैक्टर मार्च निकालकर किसानों के आंदोलन का समर्थन करते सरकारों स किसानों की मांगों को पूरा करने की मांग की। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा कस्बा समुंदड़ा से सैला कलां तक ट्रैक्टर मार्च निकाला गया जबकि शेरे पंजाब युनियन द्वारा अनाज मंडी गढ़शंकर से कस्बा समुंदड़ा तक ट्रैक्टर मार्च निकालकर रोष प्रदर्शन किया गया। संयुक्त किसान मोर्चा के ट्रैक्टर मार्च में कुल हिंद किसान सभा से दर्शन सिंह मट्टू, गुरनेक सिंह भज्जल, बीबी सुभाष मट्टू, महेंद्र कुमार बड्डोआण,  हरमेश सिंह ढेसी, कुलविंदर चाहल, जमहूरी किसान सभा से कुलभूषण कुमार व रामजी दास चौहान के नेतृत्व में ट्रैक्टर मार्च निकला। इस मौके रामजीत सिंह सरपंच, इकबाल सिंह, हरभजन सिंह अटवाल, गोपाल थांदी, कश्मीर सिंह भज्जल,  जुझार सिंह, गुरमीत सिंह, केवल सिंह, कुलदीप सिंह, प्रेम सिंह, परमजीत सिंह, महेंद्र मट्टू, धनीराम, बलवंत राय, शेर जंग बहादुर, नरेंद्र सिंह, गिंदर सिंह, सर्वजीत सिंह, शमशेर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

     इसी प्रकार शेरे पंजाब किसान यूनियन द्वारा यह ट्रैक्टर मार्च जसवंत सिंह भट्ठल, परमजीत सिंह बब्बर, अजायब सिंह गोलेवाल, बघेल सिंह लल्लियां, गुरविंदर सिंह मोहनोवाल, ईशवेंद्र सिंह फतेहपुर, सरदारा सिंह मेहताबपुर, सज्जन सिंह धमाई, रघुवीर सिंह औजला,

केवल सिंह भज्जल,  सतनाम सिंह धमाई,  जोग सिंह मेहताबपुर, प्रभजोत सिंह, कुलविंदर सिंह पैरी, सतनाम सिंह रंगी आदि के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने ट्रैक्टरों समेत भाग लिया।
फोटो : ट्रैक्टर मार्च निकालते समय संयुक्त किसान मोर्चा तथा शेरे पंजाब किसान यूनियन के कार्यकर्ता।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज की दोबारा श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी और श्री केसगढ़ साहिब के जथेदार के रूप में ताजपोशी : पूर्व जत्थेदार ने पहनाई पगड़ी

तख्त श्री केसगढ़ साहिब में शनिवार को आयोजित विशेष सम्मान समारोह में सिख पंथ के भीतर पिछले आठ महीनों से चल रहा विवाद समाप्त हो गया।  इस अवसर पर जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज को पंथक...
article-image
पंजाब

पंजाब में लगातार 3 छुट्टियां….जानें क्यों बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर?

चंडीगढ़ : पंजाब के स्कूली विद्यार्थियों और सरकारी मुलाजिमों के लिए अहम खबर सामने आ रही है. बता दें कि एक बार फिर से पंजाब में छुट्टियों की झड़ी लगने वाली है. सबसे पहले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टांडा SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा लाइन हाजिर….. SP (D) जालंधर रूरल करेंगे जांच FBI की वीडियो वायरल होने के बाद की बड़ी कारवाई

होशियारपुर, 8 जुलाई: पंजाब पुलिस ने कुछ समाचार रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्टों का संज्ञान लिया है, जिनमें वर्तमान में जिला होशियारपुर के थाना टांडा में एसएचओ के रूप में तैनात इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!