ठगी का नेटवर्क चलाने वाले भाई-बहन गिरफ्तार, बेड से मिले 1.07 करोड़ रुपये

by

लुधियाना। पंजाब पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी का नेटवर्क चलाने वाले ठग ट्रैवल एजेंट भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान अमित मल्होत्रा और उसकी बहन वीनू मल्होत्रा के रूप में हुई है।  पुलिस को इनके घर से तलाशी के दौरान बेड से 1.07 करोड़ की नकदी बरामद हुई है। दोनों आरोपितों को पुलिस ने अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

एडीसीपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि भाई-बहन की ठगी का तरीका अलग था। दोनों ने लुधियाना में विदेश भेजने के लिए ग्लोबल वे इमीग्रेशन के नाम से आफिस भी खोल रखा है। दोनों लोगों से कहते थे कि वीजा लगने के बाद पैसे लेंगे। पहले दो लाख रुपये पेपर पूरे करवाने के नाम पर ले लेते थे। इसके बाद पेपर्स में कमी और फाइल रिजेक्ट होने की बात कह देते थे।

सैकड़ों लोगों को ठगी का शिकार बना चुके :   यही नहीं, दोनों फर्जी दस्तावेज दिखाकर वीजा अप्लाई करने वालों को कहते थे कि उनकी फाइल रिजेक्ट हो गई। अब पैसे रिफंड नहीं होंगे। जो लोग उनके खिलाफ बोलते थे उन्हें बाउंसर से कहकर धक्के देकर निकाल देते थे। भाई-बहन मिलकर सैकड़ों लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं।

मामले की जांच कर रही पुलिस :   अग्रवाल ने बताया कि आरोपित वीनू के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर ठगी के तीन पर्चे दर्ज हैं। 25 दिन पहले इनकी ठगी का शिकार संगरूर का एक दंपती पानी की टंकी पर चढ़ गया था। इनका आरोप था कि दोनों भाई-बहन ने विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये लिए थे लेकिन विदेश नहीं भेजा। पुलिस इस मामले की अभी जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई : डीसी ने खुद दी देर रात दबिश, खननकारियों पर दो एफआईआर

एएम नाथ। ऊना, 3 अगस्त. ऊना जिला में अवैध खनन पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उपायुक्त जतिन लाल ने इस मुहिम को और तेज...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भी अभ अपराधी बेलगाम, प्रशासनिक अधिकारियों के दामन पर भी लगे छींटे : जयराम

एएम नाथ । शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रशासनिक अधिकारियों के दामन पर भी...
article-image
पंजाब , समाचार

DSP समेत 20 लोग गिरफ्तार : संगरूर जेल में बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़

संगरूर :  पंजाब की संगरूर जेल में पुलिस ने बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जेल में ड्रग्स मिलने के बाद शुरू हुई जांच में अब तक डीएसपी समेत 20 लोग गिरफ्तार किए...
पंजाब

जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने मरुस्थलीकरण व सूखे का मुकाबला करने के विषय पर वैबीनार करवाया

होशियारपुर: सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की देखरेख व मार्गदर्शन में आज एक वैबीनार आयोजित किया गया। वैबीनार का मुख्य विषय मरुस्थलीकरण व सूखे का मुकाबला करने के लिए विश्व दिवस था...
Translate »
error: Content is protected !!