ठेकेदारों के सामने जेई, एचडीयू और एक्सईएन बेबस नजर आते : गुरनेक सिंह भज्जल

by

गढ़शंकर।  पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के निजीकरण ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। लोग अपने विभागीय कामों में महीनों फंसे रहते हैं और दफ्तरों के चक्कर काटते रहते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। यह शब्द सीपीआईएम राज्य सचिवालय के सदस्य एवं जिला सचिव होशियारपुर गुरनेक सिंह भज्जल ने प्रेस को बयान में कहे।  उन्हीनों कहा कि निजी ठेकेदारों को बिजली के नए काम और मरम्मत का काम सौंपा जाता है। इन ठेकेदारों के सामने जेई, एचडीयू और एक्सईएन बेबस नजर आते हैं। जो अधिकारी निचले अधिकारियों को आदेश देकर काम करवाते थे, आज वे ठेकेदार के आदेश का इंतजार करते हैं। जब ठेकेदार से काम के बारे में पूछा जाता है तो वह लेबर की कमी का बहाना बनाकर मना कर देता है। पंजाब सरकार रोजाना नौकरियां देने की घोषणा करते नहीं थकती और फिर ये नौकरी करने वाले किस विभाग में काम करते हैं? बिजली विभाग में तो सरकारी कर्मचारियों को मास्क तक नहीं पहनने दिया जाता। इस व्यवस्था के तहत लोगों को लूटा जा रहा है और सुरक्षित तरीके से भ्रष्टाचार का रास्ता खोला गया है। लोग शर्मिंदा हैं। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार को पक्के कर्मचारियों की भर्ती करनी चाहिए। लोगों को निजीकरण के खिलाफ संघर्ष शुरू करने के लिए लामबंद होना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लगातार बढ़ रही महंगाई के लिए केंद्र सरकार पर बरसे पवन दीवान

लुधियाना 18 अक्टूबर: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। जिसके चलते लोगों के लिए दो वक्त...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट : मैक्लोडग़ंज पुलिस थाना में क्रास एफआइआर दर्ज

एएम नाथ। धर्मशाला: हिमाचल घूमने आ रहे पंजाब के पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पर्यटन नगरी मैक्लोडग़ंज के भागसू चौक में बुधवार रात...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नंगल गैस लीक मामले में जाने कब क्या हुया : 27 से अधिक बच्चों को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को भेजा घर, एक बच्चे को पीजीआई रैफर किया था वह भी ठीक हो कर घर वापिस

कैबनिट मंत्री हरजोत बैंस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का लिया जायजा और प्रशासन को किस फैक्टरी की गैस और कौन सी गैस लीक हुई.. पूरे मामले की जांच के दिए निर्देश कैबनिट...
article-image
पंजाब

मुफत मैडीकल कैंप : डीसी के निर्देशों पर मैहिंदवानी के सरकारी स्कूल में मुफत मैडीकल कैंप कल 24 जून को

डीसी के निर्देशों पर मैहिंदवानी के सरकारी स्कूल में मुफत मैडीकल कैंप कल 24 जून क गढ़शंकर : जिलाधीश के निर्देशों के पर 24 जून को सरकारी स्कूल में मुफत मैडीकल कैंप लगाया जा...
Translate »
error: Content is protected !!