ठेहड़ में किया गया अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन

by
 एएम नाथ। धर्मशाला, 3 दिसम्बर: हिमाचल प्रदेश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के तत्वधान में आज जिला कल्याण अधिकारी के सौजन्य से धर्मशाला के ठेहड़ में अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में उप निदेशक निदेशालय ईसोमसा हिमाचल प्रदेश सुरेश कुमार शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
अपने सम्बोधन में उप निदेशक सुरेश शर्मा ने सभी सहभागियों व सहयोगी संस्थाओं का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी जनहितकारी कल्याणकारी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का आहवान किया।
जिला कल्याण अधिकारी साहिल मांडला ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस दिवस का उद्देश्य दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना तथा उनकी प्रतिभा को पहचान देना व समान अवसर उलब्ध कराना है।
इस अवसर पर विशेष रूप से सक्षम बच्चों ने सरस्वती बन्दना, मं़तरोचार, पहाड़ी नाटी तथा भांगड़ा जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दीपाली तोमर तहसील कल्याण अधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान सूर्या उदय चैरिटेबल ट्रस्ट की संचालक अनुराधा अपने संगठन के सदस्यों व विद्यार्थियों सहित उपस्थित रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जमानत मिलने के बाद जोधपुर आश्रम पहुंचा आसाराम : पीड़िता के परिवार की बढ़ी टेंशन

जोधपुर : स्वयंभू संत आसाराम 2013 के दुष्कर्म मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद राजस्थान के जोधपुर के पाल गांव में स्थित अपने आश्रम पहुंचा है। मामले पर पुलिस ने आज जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरोह में अंडर-19 लड़को की खेल प्रतियोगिताएं शुरू : विधायक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

शाहपुर, 24 सितंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत रावमापा घरोह में रैत जोन तथा डुगियारी में कांगड़ा जोन की अंडर 19 छात्रों की तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन भारत का बढ़ता प्रभाव – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा हर लिहाज से ऐतिहासिक : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरे के दौरान भव्य स्वागत हुआ। दुनिया के प्रतिष्ठित फोरम में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तीस वर्षीय युवक का शव गांव सीहवां में बरामद

गढ़शंकर : गांव सीहवां में माता मनसा देवी मंदिर के पीछे करीव तीस वर्षीय युवक का शव बरामद हुया है। पुलिस ने शव कबजे में लेकर पहचान के लिए अस्पताल में रख लिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!