डबल मर्डर से सनसनी : पत्नी और पिता की हत्या का आरोप…घरेलू कलह और नशे की लत की बात आई सामने

by

जालंधर। जालंधर के अवतार नगर की गली नंबर 7 में बुधवार को डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक युवक पर अपनी पत्नी और पिता की हत्या करने का आरोप है। मृतकों की पहचान अयोध्या प्रकाश और सविता के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान हीरा लाल बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

वारदात की सूचना मिलते ही एडीसीपी राकेश यादव और एसीपी आतिश भाटिया पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

वारदात के बाद आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

घरेलू कलह और नशे की लत की बात सामने आई

प्रारंभिक पुलिस जांच में परिवार के भीतर घरेलू विवाद की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के नशे का आदी होने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना के समय परिवार की एक बुजुर्ग महिला घर की पहली मंजिल पर मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें चलने-फिरने में परेशानी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोहरे हत्याकांड के बाद अवतार नगर में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ हत्या के कारणों और घटनाक्रम की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ESI क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार : 30 हजार मांगे इलाज के बिल मंजूर करने को

लुधियाना :  लुधियाना में विजिलेंस टीम ने बुधवार को ESI डिस्पेंसरी ढंडारी कलां में तैनात क्लर्क रविंदर सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी बिलों...
article-image
पंजाब

श्री अमरनाथ माता चिंतपूरनी चैरीटेवल ट्रस्ट गढ़शंकर दुारा लगाया भंडारा 40वें दिन में प्रवेश

गढ़शंकर । श्री अमरनाथ माता चिंतपूरनी चैरीटेवल ट्रस्ट गढ़शंकर दुारा समूह ईलाके के सहयोग से होशियारपुर रोड़ पर श्री अमरनाथ व अन्य धार्मिक स्थ्लों को जाने वाले यात्रियों के लिए लगाया भंडारा बाहरवें दिन...
article-image
पंजाब

नारीवादी न्यायशास्त्र बनाम महिलाओं को सशक्त बनाना: सामाजिक-कानूनी और भाषाई दृष्टिकोण’ विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन यूआईएलएस, पंजाब विश्वविद्यालय स्वामी सर्वानंद गिरि क्षेत्रीय केंद्र ने किया आयोजन

  होशियारपुर: :   राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (आरयूएसए) के तहत ‘नारीवादी न्यायशास्त्र बनाम महिलाओं को सशक्त बनाना: सामाजिक-कानूनी और भाषाई दृष्टिकोण’ विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन यूआईएलएस, पंजाब विश्वविद्यालय स्वामी सर्वानंद गिरि...
Translate »
error: Content is protected !!