डब्बी बाजार को हैरीटेज स्ट्रीट बनाने की प्रक्रिया पर जल्द होगा कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने डब्बी बाजार में फायर ब्रिगेड की ओर से डाली जाने वाली पाइप लाइन की करवाई शुरुआत, तंग बाजार होने के कारण आग जैसी घटनाओं पर काबू पाने के लिए डाली जा रही है विशेष पानी की पाइप लाइन
होशियारपुर, 07 सितंबर:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पूरे विश्व में वुड इनले वर्क के लिए प्रसिद्ध होशियारपुर के डब्बी बाजार के सौंदर्यीकरण को लेकर मसौदा तैयार कर लिया गया है और इसे हैरीटेज स्ट्रीट बनाने के लिए जल्द ही प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। वे आज डब्बी बाजार में फायर ब्रिगेड की ओर से डाली जाने वाली पाइप लाइन डालने की शुरुआत करवाने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक डब्बी बाजार काफी तंग है और बाजार में आग लगने जैसी दुर्घटना की सूरत में फायर ब्रिगेड को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है, इस लिए लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर बाजार में फायर ब्रिगेड की ओर से पानी की स्पैशल पाइप लाइन डाली जा रही है ताकि आग लगने जैसी अप्रिय घटना के दौरान इस पर काबू पाया जा सके। इस पाइप लाइन कर करीब 13 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
ब्रम शंकर जिंपा ने बताया कि होशियारपुर के डब्बी बाजार में पुराने समय में लकड़ी पर हाथी दांत की कारिगरी की जाती थी लेकिन हाथी दांत पर प्रतिबंध लगने के बाद प्लास्टिक इनले वर्क ने इसका रुप ले लिया और आज भी कई परिवार अपने इस पुराने कार्य को कर होशियारपुर का नाम पूरे विश्व में रौशन कर रहे हैं। इस मौके पर पार्षद प्रदीप बिट्टू, अश्वनी छोटा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतसर बस स्टैंड पर चली तड़ातड़ गोलियां ! बस कंडक्टर की गई जान

अमृतसर :पंजाब से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अमृतसर के मुख्य बस स्टैंड पर दो बसों के कर्मचारियों के बीच बसों की टाइमिंग और यात्रियों को पहले लाने को लेकर...
article-image
पंजाब

मोरवाली ट्रिपल मर्डर :  आरोपी जसबीर सिंह बब्बू निवासी बसियाला पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर से किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव मोरवाली में हुए ट्रिपल मर्डर में फरार चल रहे को आरोपी उत्तर प्रदेश के ललितपुर से गढ़शंकर पुलिस ने उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ सयुंक्त ऑपरेशन में ग्रिफ्तार...
article-image
पंजाब

चिट्टे का इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत : तीन साथी गिरफ्तार

बठिंडा। बठिंडा के तलवंडी साबो के गांव लेलेवाला के एक युवक की नशे की अधिक मात्रा (ओवरडोज) से मौत होने की खबर सामने आई है। तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक की माता के बयानों...
article-image
पंजाब

Building a Drug-Free Society Through

Hoshiarpur/Nov. 6/Daljeet Ajnoha : Reinforcing the Punjab government’s ongoing mission against substance abuse, a special training session for Village Defence Committees was organised at DAV Senior Secondary School, Hoshiarpur, under the state-wide campaign “War...
Translate »
error: Content is protected !!