डलहौजी के समाजसेवी परवीन टंडन की केंद्रीय कृषि मंत्री से शिष्टाचार भेंट

by

एएम नाथ। चम्बा : डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी परवीन टंडन ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ और उन्होंने मंत्री जी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
परवीन टंडन ने देवभूमि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक हिमाचली टोपी, शाल तथा ऐतिहासिक चंबा हस्तनिर्मित पीतल की थाल भेंट की, जिस पर माननीय मंत्री का चित्र विशेष रूप से उकेरा गया था।
इस अवसर पर फिट इंडिया ब्रांड एंबेसडर एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कारार्थी रणजितसिंह राजपूत भी उपस्थित रहे। साथ ही, शिवशक्ति यूथ क्लब हिमाचल प्रदेश द्वारा किए जा रहे सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी साझा की गई, जिनकी केंद्रीय मंत्री ने सराहना करते हुए युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
यह भेंट युवा सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायी रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

97 शिकायतों और मांगों का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया समाधान : सलूणी में आयोजित हुआ ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम, 305 लोगों की स्वास्थ्य जांच तथा 50 अपंगता प्रमाण पत्र जारी

एएम नाथ।  चंबा, (सलूणी) 24 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत सलूणी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्नैचिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, महिला का पर्स, 1000 रुपये व आधार कार्ड बरामद

पुनीत महाजन । चंडीगढ़ : चंडीगढ पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए स्नैचिंग के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध रूप से किया जाए निपटारा : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध रूप से निपटारा सुनिश्चित बनाया जाए। उपायुक्त आज एफसीए के अंतर्गत उपमंडल चंबा एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टेट ऑफ आर्ट कैंसर अस्पताल और नर्सिंग कॉलेज का होगा निर्माण : हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर खर्च होंगे 1000 करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और प्रस्तावित अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर की साइट भी देखी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर...
Translate »
error: Content is protected !!