डलहौजी में बर्फबारी से सभी रास्ते बंद, BRO ने संभाला मोर्चा

by
एएम नाथ। चम्बा :   सर्दी का मौसम पूरे यौवन पर है। इस बीच चंबा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। हिमाचल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में अभी तक एक से डेढ़ फीट तक बर्फबारी होने से सभी रास्ते बंद हो चुके हैं, पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए सीमा सड़क संगठन (BRO) ने सड़क से बर्फ हटाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है।
आपको बता दें कि बस स्टैंड से लेकर लक्कड़ मंडी तक की इस महत्वपूर्ण सड़क और इसके रखरखाव का जिम्मा सीमा सड़क संगठन (BRO) के पास है। डलहौजी के ऊंचाई वाले क्षेत्र में स्थित पिकनिक स्थल लक्कड़ मंडी, डायन कुंड, काला टॉप और खजियार जाने के लिए इसी सड़क से होकर जाना पड़ता है। इस कारण इस सड़क और मार्ग का महत्व बहुत बढ़ जाता है।
गत दिनों डलहौजी के इस मार्ग और सड़क पर एक से लेकर 2 फीट तक बर्फ पड़ी थी, जिसे सीमा सड़क संगठन के कर्मचारी और अधिकारी साफ करने में जुट गए हैं। सीमा सड़क संगठन के बर्फ साफ करने के कार्य के लिए डलहौजी के स्थानीय लोगों, बकरोटा वार्ड मैंबर रीना जरियाल और विक्रम सिंह जरियाल प्रदेश मीडिया संयोजक अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने हार्दिक धन्यवाद किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट-सिंडिकेट भंग करने का फैसला रद्द : भारी विरोध के बीच बैकफुट पर केंद्र

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की सीनेट और सिंडिकेट में किए गए बदलाव का आदेश अब केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है. ये निर्णय शिक्षा मंत्रालय ने उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों, वाइस-चांसलर,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6 भाइयों की मौत – मौत से पहले की सेल्फी हो रही वायरल : अंतिम विदाई देने आया पूरा शहर-एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

बीकानेर : बीकानेर के देशनोक इलाके में बीती रात हुई सड़क हादसे के बाद से पूरे शहर में शोक छाया हुआ है। देर रात एक कार पर कई टन भारी ट्रोला पलट गया, जिसमें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलगाम हमले में पकड़े गए मददगारों ने किए सनसनीखेज खुलासे

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है. इस दिल दहला देने वाले हमले में आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 निर्दोष लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में एसोसिएट्स और ट्रेनी के साक्षात्कार 26 को

हमीरपुर 22 दिसंबर। बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी ईस्टमैन ऑटो एंड पॉवर लिमिटेड 26 दिसंबर को सुबह साढे दस बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में एसोसिएट्स और ट्रेनी के कुल 60 पदों के लिए साक्षात्कार...
Translate »
error: Content is protected !!