डल्लेवाल का आमरण पुलिस की हिरासत में भी अनशन जारी… अब पानी भी नहीं पी रहे किसान नेता

by

चंडीगढ़ : किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का पुलिस हिरासत में भी आमरण अनशन जारी है। एसकेएम (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की तरफ से शनिवार जारी एक बयान में कहा गया है कि पंजाब सरकार की ओर से 19 मार्च को हिरासत में लिए जाने के बाद से डल्लेवाल ने शाम 7 बजे से पानी पीना भी बंद कर रखा है।

यह भी बताया गया है कि डल्लेवाल ने उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग की है कि जब तक गिरफ्तार किसान, महिला किसान और सभी नेता रिहा नहीं हो जाते हैं, तब तक वे पानी पीना शुरू नहीं करेंगे। डल्लेवाल ने एलान किया है कि शंभू और खनौरी बॉर्डरों से किसानों के एसी, कूलर, रेफ्रिजरेटर, गैस सिलेंडर के साथ-साथ जो भी सामान गायब है, उन सभी का मुआवजा मिलने तक जल त्याग आंदोलन जारी रहेगा।

शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल पटियाला जेल में बंद किसान नेताओं से मिलने गया। किसान और किसान नेता पटियाला, रोपड़, नाभा और मानसा जेलों में बंद हैं। भगवंत मान सरकार के खिलाफ चल रहे पुतला फूंक प्रदर्शन 25 मार्च तक जारी रहेंगे। रविवार को पंजाब के अलग-अलग जिलों में शहीद भगत सिंह जी को समर्पित कार्यक्रम होंगे। 24 मार्च को दोनों फोरमों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये आगे के कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।

शंभू बाॉर्डर से ट्रैक्टर-ट्रालियां चोरी, विधायक के घर से मिलने का दावा : शंभू बॉर्डर पर पुलिस एक्शन के बाद जब्त की गईं ट्रैक्टर-ट्रालियों के चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार रात एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया है कि चोरी की गईं ट्रैक्टर-ट्राॅलियां घन्नौर हलके के विधायक गुरलाल सिंह के घर से मिली हैं, लेकिन जांच में यह गलत निकला है। घन्नौर के डीएसपी हरमनप्रीत सिंह के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रालियां घन्नौर हलके के गांव लोहसिंबली के रहने वाले रमनदीप सिंह उर्फ टिंकू के घर से बरामद हुई हैं, जिसके खिलाफ पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है। इसलिए घन्नौर हलके के विधायक के बारे में गलत जानकारी न फैलाई जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया : बीबी रंजीत कौर के निधन पर परिवार के साथ दुख बटाने पहुंचे

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल माहिलपुर कर संयोजक प्रो अपिंदर सिंह की पत्नी व श्रोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्य बीबी रंजीत कौर के आकस्मिक निधन पर उनके परिवार के साथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सौतोली मां ही बन गई साली – पिता को पसंद आ गई बहू की बहन : मां बेटे ने की दोनों बहनों से की शादी

सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक 70 वर्षीय पिता और उसके बेटे ने दो बहनों से शादी कर ली. इस घटना ने रिश्तों का एक जाल...
पंजाब

बीत ईलाके में आज बिजली सप्लाई सुवह दस से शाम तीन वते तक रहेगी बंद

गढ़शंकर। 66 केवी लाईन नवांशहर से डल्लेवाल की मैनीटैंस के कारण 66 केवी डल्लेवाल के अधीन पड़ते सभी 11 केवी फीडरों से बिजली सप्लाई आज 29 जनवरी को सुवह दस से शाम तीन वजे...
article-image
पंजाब

आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा धनवंतरी महाराज का प्रकाश पर्व उत्साह से मनाया 

गढ़शंकर, 15 दिसम्बर: आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा धनवंतरी महाराज का प्रकाश पर्व उत्साह से मनाया गया। इस मौके रक्तदान कैंप भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अगवाई वैद्य जोगिंदर सिंह संरक्षक ने...
Translate »
error: Content is protected !!