डा. निधि कुमुद बंबाह ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) का कार्यभार संभाला- पारदर्शी, भ्रष्टाचार-मुक्त और समयबद्ध प्रशासनिक सेवाएं सुनिश्चित करना प्राथमिकता : ADC डॉ. निधि कुमुद बंबाह

by

होशियारपुर, 25 फरवरी :  डॉ. निधि कुमुद बंबाह ने आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य), होशियारपुर का पदभार संभाल लिया है। 2012 बैच की पी.सी.एस अधिकारी डॉ. बंबाह ने डीएमसी लुधियाना से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है।

इससे पहले वे फिरोजपुर में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। इसके अतिरिक्त मोगा, गुरदासपुर, अजनाला, पठानकोट सहित विभिन्न जिलों में उन्होंने अलग-अलग प्रशासनिक पदों पर कार्य करते हुए व्यापक अनुभव अर्जित किया है।

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. निधि कुमुद बंबाह ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुरूप सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पारदर्शी, भ्रष्टाचार-मुक्त और निर्धारित समय सीमा में पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं को सरल, सुलभ और जन-हितैषी बनाना सुनिश्चित किया जाएगा तथा आम नागरिकों को सरकारी कार्यों में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

कार्यभार संभालने के पश्चात उन्होंने कार्यालय स्टाफ से परिचय प्राप्त किया तथा लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाए जाएं, ताकि लोगों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

डॉ. निधि कुमुद बंबाह ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली में दक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने का संकल्प दोहराया। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आढ़ती एसोसिएशन पंजाब का शिष्ट मंडल भारतीय संत समाज की बड़ी शख्सियत स्वामी कृष्णानंद जी से मिला

गढ़शंकर : आढ़ती एसोसिएशन पंजाब का शिष्ट मंडल प्रांतीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह चीमा की अध्यक्षता में स्वामी कृष्णानंद जी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ सेवा मिशन को उनके आश्रम बीनेवाल में मिला और भारत सरकार...
article-image
पंजाब

नशा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई विशाल पदयात्रा ने इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में उत्कृष्टत विश्व रिकॉर्ड किया हासिल

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जागृती संस्थान शाखा कपूरथला की ओर से मई 2024 में संस्थान के प्रकल्प “बोध” नशा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई विशाल पदयात्रा ने इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में...
article-image
पंजाब

31 जुलाई को दिवंगत हुए हरसिमरन सिंह मुखोमाजरा का श्रद्धांजलि समारोह सम्पन्न

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : 31 जुलाई को सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए मुखोमाजरा निवासी हरसिमरन सिंह का आज गाँव के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित किया गया जिस में पहले घर पर आरंभ किए गए श्री...
Translate »
error: Content is protected !!