डा. रवजोत ने माता नैना देवी, श्री आनंदपुर साहिब, माता चिंतपूर्णी व माता ज्वाला देवी जी के दर्शनों के लिए जाने वाली बस को किया रवाना

by

मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के अंतर्गत श्रद्धालुओं को नि:शुल्क करवाए जा रहे हैं अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शन
होशियारपुर, 20 दिसंबर:
मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत आज विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह ने माता नैना देवी, श्री आनंदपुर साहिब, माता चिंतपूर्णी व माता ज्वाला देवी जी के दर्शनों के लिए जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस भी मौजूद थे।
विधायक शाम चौरासी ने कहा कि आज बहुत की खुशी का दिन है कि शाम चौरासी विधान सभा क्षेत्र के लोग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेश की जनता के साथ जो भी वादा किया उसे निभाया है। उन्होंने पंजाब वासियों को तीर्थ यात्रा करवाने का वादा भी किया था, जिसे पूरा किया है और पूरे प्रदेश से लोग अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जा रहे हैं। शाम चौरासी से माता नैना देवी, श्री आनंदपुर साहिब, माता चिंतपूर्णी व माता ज्वाला देवी जी की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बस को रवाना करने के मौके पर विधायक डा. रवजोत ने कहा कि इस स्कीम के शुरु होने से पंजाब वासियों को देश भर में अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जाने के लिए सफर की सुविधा नि:शुल्क मिली है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी, जिसमें उनके आने-जाने, ठहरने व खाने-पीने का सारा खर्चा शामिल है।
डा. रवजोत सिंह ने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत पवित्र स्थान श्री हजूर साहिब (नांदेड़), तख्त श्री पटना साहिब (बिहार), वाराणसी, अयोध्या और वृंदान (उत्तर प्रदेश), श्री अजमेर शरीफ (राजस्थान) की यात्रा करवाई जाएगी। इसके अलावा श्री आनंदपुर साहिब, श्री अमृतसर साहिब, श्री सालासर धाम, श्री खाटू श्याम जी, माता चिंतपूर्णी जी, माता वैष्णो देवी जी, माता ज्वाला जी आदि स्थानों की यात्रा करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इन तीर्थ स्थानों की यात्रा के लिए रोजाना बसें और रेल गाडिय़ां पंजाब के अलग-अलग स्थानों से जाने का प्रबंध किया गया है। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए दो तरह के साधनों का प्रबंध राज्य सरकार ने किया है। उन्होंने बताया कि लंबी दूरी के धार्मिक स्थानों के लिए यात्रा का साधन रेलगाड़ी व कम दूरी के लिए यात्रा का साधन सडक़ के रास्ते से ए.सी बसों के द्वारा होगा। उन्होंने कहा कि अधिक आयु व आर्थिक तंगी के कारण पंजाब व भारत के प्रमुख धार्मिक स्थानों के दर्शन करने से वंचित लोगों के लिए मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना वरदान सिद्ध हो रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

साइबर अपराधों से जुड़ी शिकायतों को प्रदेशवासी टॉल-फ्री नम्बर-1930 पर करवा सकते दर्ज – साइबर विंग के सी.वाई-स्टेशन पूरे सप्ताह चौबिस घंटे करेगा कार्य : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू

साइबर विंग के सी.वाई-स्टेशन का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश पुलिस के साइबर विंग के ‘सी.वाई-स्टेशन’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब

खेती विरोधी तीनों कानूनों को रद्द करवाने के लिए व एमएसपी को कानूनी मान्यता दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा : मट्टू

संयुक्त मोर्चे द््वारा किसान विरोधी कानूनों खिलाफ संघर्ष निरंतर जारी- गढ़शंकर : जियो कार्यालय समक्ष काबल सिंह शाहपुर की अध्यक्षता में रैली को बीबी सुभाष मट्टू प्रांतीय उपाध्यक्ष जनवादी स्त्री सभा ने संबोधित करते...
article-image
पंजाब

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की 9 अक्तूबर को फिल्लौर में महारैली – करीमपुरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बहुजन समाज पार्टी जिला हुशियारपुर की विशेष बैठक कमालपुर गांव में, बसपा पंजाब कोऑर्डिनेटर गुरनाम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर बसपा पंजाब अध्यक्ष और राज्यसभा के...
article-image
पंजाब

वैक्सीनेशन ना होने के कारण इलाके के लोग हो रहे हैं परेशान: भूलेवाल राठां

गढ़शंकर : शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भूलेवाल राठां ने आज पार्टी की स्थानीय लीडरशिप के साथ सिविल हस्पताल गढ़शंकर का दौरा कर के पिछले 1 सप्ताह से...
Translate »
error: Content is protected !!