डाइट मंडी में आयोजित की गई स्वीप गतिविधियां : डायट की अध्यापिका कृष्णा ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया एक गाना भी किया प्रस्तुत

by
मंडी, 04 जनवरी। मतदाता जागरूकता के लिए चलाए जा रहे सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत वीरवार को डाइट मंडी में स्वीप गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें डाइट के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर मतदाता जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त किए और नारा लेखन किया। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत डाइट मंडी सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया। जिसमें डाइट के विद्यार्थियों ने सेल्फियां लीं। उन्होंने सशक्त प्रजातंत्र के निर्माणसुनिश्चित करने के लिए सभी मतदाताओं से अपने संवैधानिक मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सह नोडल अधिकारी एवं सदस्य स्वीप कोर कमेटी सुरज मणि, राजकीय महाविद्यालय मंडी एनएसएस वालंटियर रूप सिंह ठाकुर, डाइट की प्रिंसिपल सरिता शर्मा, स्वीप के नोडल अधिकारी करमचंद ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में प्राप्त मताधिकार के बारे में जानकारी दी। स्वीप कार्यक्रम के तहत समूह गान व अन्य प्रस्तुतियों भी आयोजित की गई। डायट की अध्यापिका कृष्णा ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया एक गाना भी प्रस्तुत किया। इस गाने की सभी ने सराहना करते हुए कहा कि यह गाना युवा मतदाताओं को काफी प्रोत्साहित कर सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटलैहड़ की 5000 कनाल भूमि को शिवा परियोजना के तहत लाने का लक्ष्यः वीरेंद्र कंवर

मंदली में बागवानी विभाग के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर आधारित गोष्ठी में बोले वीरेंद्र कंवर ऊनास 10 जनवरीः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 24 फरवरी से जिला चंबा के प्रवास पर आ रहे हैं यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 24 फरवरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उप-चुनाव की अधिसूचना जारी : नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन आज कोई भी नामांकन नहीं किया दाखिल

नालागढ़ :  भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल की ओर से आज 51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उप-निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा से 126 बसों द्वारा प्रदान किया गया निशुल्क बस सेवा का लाभ : लगभग 5500 श्रद्धालुओं को मिल चुका है निशुल्क बस सेवा का लाभ : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि हाल ही में श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान जिला चंबा में हुई भारी वर्षा के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे श्रद्धालुओं के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!