डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के 335 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त से आवेदन

by

हिमाचल प्रदेश डाक सर्किल में बीपीएम, एबीपीएम और डाक सेवक के पद; 10वीं पास युवा कर सकेंगे आवेदन

एएम नाथ। शिमला, 29 अगस्त। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती-2026 के जुलाई शेड्यूल-2 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती के तहत शाखा डाकपाल (BPM), सहायक शाखा डाकपाल (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर निर्धारित की गई है।

हिमाचल प्रदेश डाक सर्किल में कुल 335 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

10वीं के अंकों से बनेगी मेरिट

जीडीएस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट सूची के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

किसे कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

बीपीएम को 29,380 और एबीपीएम/डाक सेवक को 24,470 तक वेतन

वेतन की बात करें तो ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) को 12,000 से 29,380 रुपये प्रतिमाह तथा असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)/ग्रामीण डाक सेवक को 10,000 से 24,470 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

10वीं पास युवाओं के लिए यह भर्ती सरकारी क्षेत्र में रोजगार हासिल करने का एक अवसर है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता, दस्तावेजों और अन्य शर्तों को ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमित शाह का ऐलान : 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को ‘चिट्टा मुक्त’ करेंगे

नशा मुक्त पंजाब यात्रा के समापन पर AAP सरकार पर हमला, बोले—भाजपा विधानसभा चुनाव नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी जालंधर, 30 सितंबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में मादक पदार्थों...
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

महिला से दुष्कर्म : अश्लील वीडियो तैयार कर , वायरल करने की धमकी दी और कई बार दुष्कर्म

नोएडा : आरोपी ने पीड़ित महिला को वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र निवासी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक ऋण प्रकरण में अधिवक्ता मुकेश शर्मा की चौथी शिकायत, NABARD से निष्पक्ष जांच की मांग

MMSY ऋण और सब्सिडी मामले में फिर उठे सवाल, अधिकारियों की भूमिका जांचने की मांग चार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं, अधिवक्ता ने NABARD से मांगा स्पीकिंग ऑर्डर एएम नाथ। सोलन : जोगिंद्रा...
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद सुजानपुर के परिणाम

हमीरपुर 17 मई। नगर परिषद सुजानपुर के सभी 9 वार्डाें के चुनाव परिणाम रविवार शाम को घोषित कर दिए गए। एसडीएम एवं नगर परिषद सुजानपुर के निर्वाचन अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया कि वार्ड...
Translate »
error: Content is protected !!