डिग्री मात्र सफलता की गारंटी नहीं, कौशल और निरंतर सीखना भी जरूरी : धर्माणी

by
इंदौरा, 24 फरवरी। नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी), आवास, तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को अरनी विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन भी उपस्थित रहे।
मंत्री धर्माणी ने समारोह में 54 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की, जिनमें 9 पीएचडी, 29 स्नातकोत्तर, 11 स्नातक और 5 डिप्लोमा धारक शामिल रहे। उन्होंने एमएससी बॉटनी की छात्रा तमन्ना को गोल्ड मेडल भी प्रदान किया।
अपने संबोधन में मंत्री ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहां वे संरक्षित शैक्षिक वातावरण से बाहर निकलकर वास्तविक जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं होती, बल्कि सफलता के लिए ज्ञान के साथ-साथ कौशल और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति भी आवश्यक है।
मंत्री धर्माणी ने कहा कि जो लोग आज बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ और बड़े कॉर्पोरेट संस्थान चला रहे हैं, वे भी कभी विद्यार्थी थे। उन्होंने अपने सपनों को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम किया और समाज में योगदान दिया। उन्होंने छात्रों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचार “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी। उन्होंने ‘विकसित भारत 2047’ और ‘आत्मनिर्भर हिमाचल 2027’ की संकल्पना को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भी डिग्री धारकों को बधाई दी और उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. विवेक सिंह ने मंत्री का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया और कहा कि यह समारोह विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए गर्व का क्षण है।
समारोह में एसडीएम डॉ. सुरिंद्र ठाकुर, डीएसपी संजीव कुमार, विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. राम किंकर पांडेय, रजिस्ट्रार डॉ. त्रिलोचन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंबा के सरोल में रावी में गिरी थार, दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल 

एएम नाथ। चंबा :   हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के तीसा-चंबा मार्ग पर सरोल में एक महिंद्रा थार वाहन सड़क हादसे का ​शिकार हो गया है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के 23 लाख बिजली उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका : 22 पैसे प्रति यूनिट बिजली महंगी

शिमला : प्रदेश के 23 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका लगा है। राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार : दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो

हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एटीएस और आईबी की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने पाकिस्तान के लिए भारत में जासूसी कर रहे दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है....
article-image
हिमाचल प्रदेश

काली माता भनोता में कीर्तन पर झूमें भक्त

एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत भनोता के काली माता मंदिर में कीर्तन मण्डली सेरु द्रड्डा की महिलाओं ने भक्तिमय भजनो से किया भक्तों को नाचने पर मजबूर गाँव सेरु से अनामिका शर्मा और कमल...
Translate »
error: Content is protected !!