डिजिटल लूट यह तो : LG साहब रोकिए : केजरीवाल और आतिशी के खिलाफ भाजपा की शिकायत

by
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के बाद भी भाजपा नेता उस पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार को पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया और उन पर दिल्ली सरकार के एक सरकारी सोशल मीडिया हैंडल को हड़पने का आरोप लगाया।
सचदेवा ने इस मामले की शिकायत उपराज्यपाल वीके सक्सेना से करते हुए उनसे इस बारे में कार्रवाई करने का अनुरोध भी किया।
सचदेवा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने सरकारी पैसे से बने एक्स हैंडल ‘CMO दिल्ली’ को खुद का नाम दे दिया और उसे निजी हैंडल बनाकर इस्तेमाल करने लगे। उन्होंने केजरीवाल पर इस हैंडल का नाम बदलकर उसे ‘केजरीवाल एट वर्क’ का नाम देने का आरोप लगाते हुए इसकी आलोचना की।
इस बारे में LG से शिकायत करते हुए सचदेवा ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘आदरणीय एलजी महोदय, मैं आपका ध्यान पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई दिल्ली सरकार की डिजिटल संसाधन की लूट की ओर आकृष्ट करना चाहता हूं।’
‘मान्यवर दिल्ली में सरकारी पैसे एवं संसाधनों से करीब एक दशक पहले एक ट्विटर हैंडल (अब एक्स पोस्ट) बनाया गया था जिसका नाम था ‘CMO दिल्ली’ था और इसको सरकारी स्टाफ एवं साधनों से प्रमोट करके लाखों लोगों को इससे जुड़ने के लिए कहा गया था।’
आगे उन्होंने लिखा, ‘खेदपूर्ण है कि अरविंद केजरीवाल एवं आतिशी की सरकार के हारते ही आज वर्तमान कार्यवाहक मुख्यमंत्री के आदेश पर ‘CMO दिल्ली’ के एक्स हैंडल को अरविंद केजरीवाल का निजी हैंडल बना दिया गया है। मान्यवर यह सरकार की डिजिटल लूट का मामला है और इसकी जांच जरूरी है। मै आपसे मांग करता हूं इसकी जांच करा कर इस लूट पर रोक लगाएं।’
वहीं इस मामले को लेकर दिल्ली भाजपा ने वीरेंद्र सचदेव का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें सचदेवा ने कह रहे हैं, ‘अरविंद केजरीवाल द्वारा सरकारी पैसे से बने, बढ़े और पहचान बनाने वाले एक्स पोस्ट (पूर्व में ट्विटर) खाते “CMO दिल्ली” को खुद का निजी एक्स पोस्ट खाता बनाकर उसे “केजरीवाल एट वर्क” का नाम देने की हम निंदा करते हैं।’
आगे सचदेवा ने कहा कि ‘दस साल के सत्ता काल में राशन कार्ड से शीशमहल घोटाले तक और ऑटो परमिट से शराब घोटाले तक ना जाने कितने ही घोटाले किए, पर आज जो नई डिजिटल लूट सामने आई है वह अभूतपूर्व है, शायद ही देश में किसी निवर्तमान मुख्यमंत्री ने ऐसा कुछ किया हो। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि अपने घोटालों की सरकार के हारते ही अरविंद केजरीवाल डिजिटल लुटरे भी बन गए हैं।’
आगे उन्होंने कहा, ‘हमनें दिल्ली के उपराज्यपाल से मांग की है कि वह सरकारी पैसे से बने बढ़े एक्स पोस्ट हैंडल “CMO दिल्ली” का नाम बदल कर उसे अरविंद केजरीवाल का निजी हैंडल बनाने पर दिल्ली सरकार के सोशल मीडिया और आई.टी. विभाग से रिपोर्ट मांगें और इस डिजीटल लूट को रोकें। “CMO दिल्ली” हैंडल को मुख्यमंत्री का एक्स हैंडल मानकर लाखों लोग इससे जुड़े थे पर अचानक यह डिजिटल लूट करवाके अरविंद केजरीवाल ने लोगों की निजी जानकारी भी लूट ली है और उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।’
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस गैंगस्टरों के बीच चलीं गोलियों : 2 गैंगस्टरों को गोली लगी , जांध और पैर में लगी गोली

लुधियाना। लुधियाना में शुक्रवार की देर रात हैबोवाल के इलाके में रात करीब 2 बजे पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से चलीं गोलियों से इलाके में दहशत का माहौल...
article-image
पंजाब

22 साल की युवती से दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया, डिलीट करवाने पहुंची तो जहर खिला मार दिया

फरीदकोट : फरीदकोट जिले में 22 वर्षीय युवती से एक युवक ने दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया। डिलीट करवाने पहुंची तो आरोपी ने पीड़िता को जहर खिला दिया। फरीदकोट के एक अस्पताल...
article-image
पंजाब

लाइसेंस (अस्थायी) के बिना पटाखे बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: जिले में 19 स्थानों पर पटाखे  बेचने के लिए जारी किए गए हैं 57 अस्थायी लाइसेंस

डिप्टी कमिश्नर ने लाइसेंस धारकों को भी केवल निर्धारित किए गए स्थानों पर पटाखे बेचने के दिए निर्देश होशियारपुर, 20 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने कहा कि जिले में अस्थायी लाइसेंस के...
article-image
पंजाब

सरकारी अस्पतालों में ऑपरेशन के लिए भटक रहे मरीज… माहिलपुर अस्पताल में मरीज काफी देर तक बिस्तर पर पड़ा रहा लेकिन डॉक्टर नहीं आए

गढ़शंकर, 5 जुलाई : गढ़शंकर क्षेत्र के सरकारी अस्पताल माहिलपुर में विभिन्न गांवों से खाली पेट बुलाए मरीजों को उस समय निराश होना पड़ा, जब ऑपरेशन से पहले बेहोशी का इंजेक्शन लगाने वाला डॉक्टर...
Translate »
error: Content is protected !!