डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने एंबुलेंस वैन व फस्र्ट एड टीम श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना की

by

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैड क्रास सोसायटी अपनीत रियात ने श्री आनंदपुर साहिब में होले मोहल्ले के मौके पर फस्र्ट एड की पोस्ट लगाने के लिए एंबुलेंस वैन व फस्र्ट एड टीम को झंडी देकर रवाना किया। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि यह टीम 27 मार्च से 29 मार्च तक श्री आनंदपुर साहिब में सेवाएं प्रदान करेगी। रवाना टीम में रिटायर्ड प्लटून कमांडर संतोख सिंह, बलबीर सिंह, मंजीत सिंह, सोहन सिंह, रणजीत सिंह शामिल थे, देश-विदेश से आने वाली संगतों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे। टीम की ओर से संगतों की सुविधा के लिए फस्र्ट एड के तौर पर प्रयोग की जाने वाली दवाईयां भी नि:शुल्क मुहैया करवाई जाएंगी व इसके अलावा एंबुलेंस वैन मरीजों आदि को दूर-नजदीक अस्पतालों में पहुंचाने की सेवा प्रदान करेगी।
इस मौके पर जिला रैड क्रास सोसायटी के सचिव नरेश गुप्ता, सर्बजीत, रणबीर सिंह व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पिस्टल दिखाकर लूटे थे छह लाख रुपये : रिटायर्ड डीएसपी का बेटा गिरफ्तार

जालंधर :  खुरला किंगरा के कुक्की ढाब रोड स्थित बैंक एन्क्लेव फेज-2 में सोमवार दोपहर 2:35 बजे दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात पुलिस ने ट्रेस कर ली है। ब्लैक रंग की एक्टिवा पर आए...
article-image
पंजाब

पुलिस ने एनकाउंटर में एक अपराधी को किया ढेर, दूसरा फरार

अमृतसर। जिले में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया है, जबकि उसका एक साथी जान बचाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल बरामद कीं और आगे की...
article-image
पंजाब

होशियारपुर पुलिस ने विभिन्न मामलों में संलिप्त आरोपियों को किया गिरफ्तार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  एसएसपी संदीप कुमार मलिक आईपीएस द्वारा नशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत मेजर सिंह पुलिस अधीक्षक पीबीआई. हरियाणा पुलिस ने उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!