डीसी अपनीत रियात ने ई-एपिक काउंटर की शुभांरंभ

by

होशियारपुर, 15 फरवरी:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के सेवा केंद्र में ई-एपिक  के.आई.ओ.एस.के के काउंटर की शुरुआत की। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल भी उनके साथ मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 16 नवंबर 2020 के बाद दर्ज हुए नए वोटर अपना वोटर कार्ड भारतीय चुनाव आयोग की वैबसाइट nvsp.in या वोटर हैल्पलाइन एप के माध्यम से अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी वोटर को किसी किस्म की मुश्किल आती है तो वह जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के सेवा केंद्र में स्थापित काउंटर नंबर 17 पर जाकर अपना ई-एपिक डाउनलोड करवा सकता है। उन्होंने बताया कि जिन वोटरों के मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, उनकी सुविधा के लिए ई-के.वाई.सी की सेवा भी जल्द शुरु की जाएगी।
इस मौके पर तहसीलदार चुनाव हरमिंदर सिंह, चुनाव कानूनगो सुखदेव सिंह, दीपक कुमार, हरप्रीत कौर, लखवीर सिंह, राजन मोंगा, जसप्रीत, शाइनी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

44 उम्मीदवारों का हुआ चयन : कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा चुने गए उम्मीदवारों को शुभकामनाएँ

रोज़गार उत्पत्ति विभाग और मारुति सुजुकि द्वारा सांझा तौर पर अप्रैंटिसशिप प्लेसमेंट मुहिम; होशियारपुर, 13 जूनः पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग द्वारा मारुति सुजुकि इंडिया लिमटिड के सहयोग से मल्टी...
article-image
पंजाब

पंजाब में विस्फोट से रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त… सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

 फतेहगढ़ साहिब :   गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार देर रात फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद इलाके में रेलवे ट्रैक पर हुए एक अचानक...
article-image
पंजाब

बांस के सुंदर सामान से पाई अजय ने जीवन में सफलता की सजावट : हुनर के साथ मेहनत रंग लाई, हर महीने हो रही 50 से 60 हजार की कमाई

रोहित जसवाल। ऊना, 18 मार्च : अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा, सीखने की ललक और अपने हुनर से समाज को नई दिशा देने की चाहत हो, तो सफलता केवल एक व्यक्ति तक सीमित...
पंजाब

गढ़शंकर में पड़े 9449 मतों में से 6753 निर्दलीयों को, काग्रेस को 2344 व शिरोमणी अकाली दल को 307 मत पड़े

भाजपा को 27 व बसपा को 18 मत गढ़शंकर: नगर कौसिंल गढ़शंकर के चुनावों में तेरह बार्डो से पार्षद चुनने के लिए 9449 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया था। जिसमें से 6753...
Translate »
error: Content is protected !!